Hindi News

indianarrative

भारत में Omicron Variant का पहला मामला मिलने से हड़कंप! तीन लोगों को किया गया आइसोलेट

भारत में भी मिलने लगा कोरोना का नया वेरिएंट!

कोरोना वायरल की पहली लहर और दूसरी लहर ने दुनियाभर में जमकर तबाही मचाई। अभी इससे धीरे-धीरे राहत मिल रहा था कि अब कोरोना के नए वेरिएंट ने दुनिया की टेंशन बढ़ा दी है। दक्षिण अफ्रीका सहित 12 देशों में पाए गए कोरोना वायरस के नए और अधिक संक्रामक स्वरूप 'ओमीक्रॉन' वेरिएंट (Omicron Variant) ने दुनिया में दहशत फैला दी है। वहीं, भारत में भी ये अफ्रीका का मामला सामने आने लगा है। जिसके बाद तीन लोगों को आइसोलेट कर दिया गया है।

दरअसल, चंडीगढ़ में साउथ अफ्रीका से लौटे एक व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद वहां हड़कंप मच गया है। पहले खबर आई कि, उस व्यक्ति के साथ ही परिवार का एक सदस्य और घर में काम करने वाली सहायक महिला भी पॉजिटिव राई गई है लेकिन बाद में दोनों की रिपोर्ट निगेटिव आई। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका से लौटे उस 39 साल के शख्स के कोरोना पॉजिटिए पाए जाने के बाद आइसोलेशन में रखा गया है। और परिवार के एक सदस्य की रिपोर्ट आने तक इंतजार किया जा रहा है।

प्रोटोकॉल के अनुसार पॉजिटिव पाए गए मरीज को जरूरी व्यवस्थाओं के साथ आइसोलेशन में रखा जा रहा है। इतना ही नहीं संक्रमित पाए गए उस मरीज के कोरोना सैंपल को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए दिल्ली के एनसीडीसी प्रयोगशाला भेजा गया है। इस सब के अलावा मथुरा में कुल चार विदेशी यात्री कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। इस लिस्ट में एक यात्री ऑस्ट्रिया का है, एक स्पेन का और एक स्विजरलैंड का। ये सभी यात्री मथुरा के वृंदावन घूमने आए थे। ये सभी यात्री आइसोलेशन में हैं साथ ही जिस इलाके में ठहरे हुए थे उस इलाके को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है।

बता दें कि, ओमिक्रॉन वेरिएंट के सामने आने के बाद भारत सरकार सख्त हो गई है। सोमवार को केंद्र सरकार ने ट्रैवल एडवाइजरी जारी करते हुए बताया कि, भारत आने वाले सभी यात्रियों को प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। इसके साथ ही सरकार 15 दिसंबर से अतर्राष्ट्रीय उड़ानों को शुरू करने के फैसले की भी समीक्षा करेगी।