Covid Crisis: UP के उन्नाव में गंगा नदी के पास रेत में गड़े मिले कई शव, इलाके में फैल गई सनसनी

कोरोना के कारण कितनी मौतें हो रही हैं इसका कोई सही आंकड़ा नहीं बता रहा है। दो दिन पहले ही गंगा नदी में सैकड़ों लाशें तैरती मिली थी। अब यूपी के उन्नाव (Unnao) में गंगा नदी के पास रेत में दबे कई शव मिले हैं। शव मिलने की सूचना पर प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची है। वहीं इलाके में खौफ का माहौल है। इस मामले पर उन्नाव डीएम ने कहा, “हमारी टीम को नदी से दूर एक इलाके में दफनाए गए शव मिले हैं। अन्य क्षेत्रों में और शवों की तलाश की जा रही है। मैंने टीम से पूछताछ करने को कहा है। इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।”

Dead bodies found buried in sand near river Ganga in UP's Unnao

"Our team has found buried bodies in an area far from river. Search being conducted for more bodies in other areas. I've asked team to carry out inquiry. Action will be taken accordingly," said DM (12.05) pic.twitter.com/qFT1tpfsjH

— ANI UP (@ANINewsUP) May 13, 2021

वहीं इससे पहले बुधवार को भी उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में गंगा नदी के तटवर्ती इलाके में मंगलवार की रात सात और शव मिलने के साथ ही नदी से निकाले गए शवों की कुल संख्या 52 हो गई है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि नदी में मिल रहे शवों के कोविड संक्रमित होने की आशंका के मद्देनजर तटवर्ती इलाकों में संक्रामक रोग के प्रसार को रोकने के लिए प्रशासन द्वारा शवों का तत्काल अंतिम संस्कार करा दिया गया है। अधिकारिक सूत्रों के अनुसार बिहार सीमा से सटे नरही थाना क्षेत्र के गंगा नदी के भरौली व उजियार घाट पर मंगलवार रात गंगा नदी से सात और शव निकाले गए हैं।

सूत्रों ने बताया कि नदी से निकले शवों की कुल संख्या 52 हो गई है, लेकिन किसी अधिकारी ने बरामद शवों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। जिलाधिकारी अदिति सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताडा ने गंगा नदी से मिले शवों की संख्या की आधिकारिक रूप से पुष्टि नही की हैं और नदी से निकले शवों का नदी किनारे ही गड्ढा खोदकर अंतिम संस्कार कर दिया गया।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

1 year ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

1 year ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

1 year ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

1 year ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

1 year ago