Hindi News

indianarrative

देश में बेलगाम हुआ कोरोना, एक ही दिन में आए इतने लाख केस- इन राज्यों में सबसे ज्यादे मामले

एक दिन में मिले 1 लाख 40 हजार नए केस

भारत में एक बार फिर कोरोना वायारस के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है। इसके साथ ही नए वेरिएंट ओमीक्रॉन वेरिएंट के भी मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। सिर्फ 10 दिनों में संक्रमण के मामले 10 गुना अधिक हुए हैं। देश को अब ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत है क्योंकि अब तीसरी लहर आ गई है। पिछले 24 घंटे में जो मामले सामने आए हैं वो बेहद ही डराने वाले हैं। देश में शनिवार को बीते 24 घंटे में 1 लाख 40 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं।

यह भी पढ़ें- यात्रा करने से पहले पढ़ ले यह खबर- सरकार ने जारी की नई Guidelines, इन्हें 7 दिनों का होम क्वारंटाइन अनिवार्य

ये दूसरा दिन है जब लगातार 1 लाख से ज्यादा केस सामने आए हैं। शुक्रवार देर रात 1,41,525 नए केस मिले थे, जबकि दो छोटे राज्यों का डेटा आना बाकी था। इससे पहले शुक्रवार को 1 लाख 17 हजार नए केस दर्ज किए गए थे। 28 दिसंबर के बाद से केसों में इजाफा जारी है। इन 11 दिनों में हर दिन 20 फीसदी ज्यादा नए केस देखने को मिले हैं। यही नहीं इनमें से 4 दिन ऐसे थे, जब कोरोना के नए केसों की ग्रोथ 40 पर्सेंट से ज्यादा की रही। इसके अलावा दो दिन ऐसे भी रहे हैं, जब नए केसों का आंकड़ा बीते कल के मुकाबले 55 फीसदी तक ज्यादा रहे।

इस बीच राहत भरी खबर ये है कि, नए केसों में इजाफे की तुलना में मौतों का आंकड़ा काफी कम है। शुक्रवार को देश में भर में 129 लोगों की मौत हुई है। सबसे ज्यादा हालत महाराष्ट्र की खराब है, यहं पर 40,925 नए केस मिले हैं। यह आंकड़ा बीते 238 दिनों में सबसे ज्यादा है। मुंबई में 20,971 नए केस एक ही दिन में मिले हैं, जो कोरोना की शुरुआत से अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

यह भी पढ़ें- आ गई तीसरी लहर, जल्द लग सकता है पूर्ण Lockdown! 24 घंटे में 1 लाख से ज्यादा आए केस

देश में इस वक्त तीसरी लहर चल रही है ऐसे में हर किसी को सतर्क रहने की जरूरत है। राजधानी दिल्ली, कर्नाटक समेत कई राज्यों में सख्त पाबंदियां लगा दी गई हैं। नाइट कर्फ्यू के साथ ही अब वीकेंड कर्फ्यू भी लगा दिया गया है। इसके साथ ही स्कूल, जिम, रेस्टोरेंट इत्यादि को बंद कर दिया गया है। पश्चिम बंगाल में भी कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है। शुक्रवार को बंगाल में 18,213 नए केस मिले हैं। इसके अलावा दिल्ली में 17,335 नए मामले पाए गए हैं।