Delhi Metro में साथी की तलाश में निकला बंदर, देखें कैसे सीट पर बैठकर DMRC के नियमों का किया पालन

दिल्ली मेट्रो के आनंद विहार-द्वारका रूट पर एक बंदर के घुसने और फिर उसके सफर करने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में मेट्रो कोच में घुसा ये बंदर सफर का मजा लेता हुआ नजर आ रहा है। ये बंदर कभी कोच के अंदर टहलता है, तो कभी सीट पर बैठ जाता है। कभी खिड़की में लगे शीशे से बाहर का नजारा देखता है तो कभी लोगों के बगल में बैठकर यात्रा करता है। कहा जा रहा है कि वीडियो आनंद विहार से द्वारका की तरफ जाने वाली लाइन का है। हालांकि, ये वीडियो कब का है ये अभी तक साफ नहीं हो पाया है। लोग इस वीडियो को अब खूब शेयर कर रहे है।

#DelhiMetro : #Monkey entered in Delhi Metro at yamunavihar metrostation. Enjoyed free ride, got a seat and didn't trouble co-passengers.

#delhiunlock pic.twitter.com/yQ7vHtx9I8

— agyanipurush (@agyanipurush1) June 20, 2021

वीडियो में एक शख्स को यमुना बैंक कहते सुना जा सकता है। आपको बता दें कि यमुना बैंक ब्लू लाइन पर है। इससे कन्फर्म होता है कि यह दिल्ली मेट्रो के ब्लू लाइन पर चलने वाली किसी ट्रेन में सवार था।  वीडियो बना रहा शख्स बंदर को मास्क पहनाने को भी बोलता दिखता है। बंदर इस दौरान काफी शांत दिखता है और फिर शीशे की ओर देखने लगता है। हालांकि दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) इस घटना की तुरंत पुष्टि नहीं कर सका, लेकिन ट्विटर पर साझा किए गए एक वीडियो के जवाब में दिल्ली मेट्रो के अधिकारियों ने कोच का विवरण देने को कहा।

#दिल्ली मेट्रो में आनन्द विहार से द्वारका वाली में बन्दर घुस आया। बन्दर का शानदार सफर। #delhimetro @OfficialDMRC @delhimetrofan @ShamsherSLive

👇 pic.twitter.com/gIJTvnHGw9

— Ajay Tomar 🇮🇳 (@tomarajay1991) June 19, 2021

ट्वीट के एक जवाब में दिल्ली मेट्रो ने लिखा, "नमस्ते, हमसे संपर्क करने के लिए धन्यवाद। कृपया आगे की सहायता के लिए कोच नंबर और वर्तमान स्टेशन का उल्लेख करें।' बता दें कि वीडियो को सोशल मीडिया पर डालने वाले शख्स ने लिखा- क्या हो रहा है। आपको बता दें कि दिल्ली मेट्रो में बंदरों का आतंक है। बीते दिनों खबर सामने आई थी कि साउथ दिल्ली के छतरपुर इलाके में बंदरों की तादात काफी ज्यादा है। इस इलाके में कई फार्म हाउस, मंदिर और आश्रम है। यहां आम लोग और श्रद्धालुओं द्वारा इन बंदरों को रोजाना फल सहित अन्य भोजन के पदार्थ उपलब्ध कराए जाते है, लेकिन अब इन्हीं बंदरों का आतंक कई लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है।

Pinki

Pinki Sharma Worked on Entertainment, Lifestyle, Sports Etc. Good Experience In Collecting, Organizing And Interpreting Various Types Of Statistical Figure.

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago