Hindi News

indianarrative

Delhi की गर्मी ने तोड़ा 72 साल का रिकॉर्ड, यूपी के बांदा में आसमान से बरसी आग, पारा पहुंचा कितने ऊपर देखें रिपोर्ट

दिल्ली की गरमी ने तोड़ा 72 साल का रिकॉर्ड

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक आगामी 5 मई तक देश के अधिकांश हिस्सों में तापमान 42 से 47 डिग्री के बीच रह सकता है। भीषण लू का सामना कर रही दिल्ली के कुछ इलाकों में शुक्रवार को पारा 46डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। इस तरह दिल्ली ने शुक्रवार को 72 सालों की गरमी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।  मौसम विभाग का कहना है इससे पहले सर्वाधिक तापमान का रिकॉर्ड अप्रैल में 29अप्रैल 1941को 45।6डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

राजस्थान, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में दो से चार मई के बीच हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान 36से 39डिग्रीके बीच दर्ज किया जा सकता है। आईएमडी ने शुक्रवार और शनिवार को दिल्ली के कई हिस्सों में लोगों को भीषण लू को लेकर आगाह करते हुए ‘ऑरेंज अलर्ट' जारी किया।

पंजाब, हरियाणा (Punjab, Haryana) में भी गर्मी का प्रचंड रूप देखने को मिला। दिल्ली के पड़ोस में गुरुग्राम में 45.9डिग्री तापमान रहा। हिसार और भिवाणी में गर्मी 45डिग्री और 44.8डिग्री सेल्सियस रहा। हरियाणा के नरनौल में 45डिग्री, रोहतक में 44.1डिग्री, अंबाला में 42.4डिग्री, करनाल में 42.7डिग्री तापमान रहा। पंजाब के बठिंडा में टंप्रेचर 44डिग्री, पटियाला में 43.4डिग्री सेल्सियस रहा। लुधियाना, अमृतसर, जालंधर में भी तापमान 42के पार  रहा।

यूपी में बांदा (Banda) सबसे गर्म रहा और वहां तापमान 47.4डिग्री पहुंच गया। प्रयागराज में 46.8डिग्री, झांसी में 46.2डिग्री, दिल्ली में स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 46.4डिग्री, राजस्थान के गंगानगर में 46.4डिग्री टंप्रेचर रहा। मध्य प्रदेश के नौगांव में 46,2डिग्री सेल्सियस और महाराष्ट्र के चंदरपुर में तापमान 46.4डिग्री दर्ज किया गया।

आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में शनिवार और रविवार को 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ ही आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, हल्की बारिश और धूल भरी आंधी भी चल सकती है, जिससे लोगों को कुछ समय के लिए राहत मिलने उम्मीद है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण सोमवार से लू के कुछ हद तक थमने की उम्मीद है। एक मई की रात से उत्तर पश्चिम भारत में लू चल सकती है। आईएमडी के अनुसार, मैदानी इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक या सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक होने पर गर्म हवाओं को ‘लू' घोषित किया जाता है। सामान्य से 6.4 डिग्री अधिक तापमान होने पर ‘भीषण लू' की घोषणा की जाती है।