DU Cut Off: दिल्ली यूनिवर्सिटी की पहली कट ऑफ जारी, यहां चेक करें लेडी श्रीराम, देशबंधु, हिंदू कॉलेज की पहली लिस्ट

<p>
दिल्ली यूनिवर्सिटी ने अपना पहला कट-ऑफ लिस्ट जारी कर दिया है। DU ग्रेजुएट (UG) कोर्सेज़ में एडमिशन के लिए पहली कट-ऑफ लिस्‍ट आज जारी की जा रही है।  देश के शीर्ष विश्वविद्यालयों में से एक के रूप में, दिल्ली विश्वविद्यालय देश भर से आवेदन आमंत्रित करता है। विश्वविद्यालय दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल – admission।uod।ac।in। पर सभी कॉलेजों की एक समेकित डीयू कट-ऑफ लिस्ट भी जारी करेगा।</p>
<p>
इस साल दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक प्रवेश के लिए 4,38,696 छात्रों ने आवेदन किया है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार इनमें से अधिकतर छात्र केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबद्ध स्कूलों से हैं। पहली कट-ऑफ लिस्‍ट चेक करने के लिए ताजा अपडेट्स यहां चेक करते रहें। लेडी श्री राम कॉलेज या LSR कॉलेज जल्द ही अंडर ग्रेजुएट एडमिशन के लिए पहली कट ऑफ लिस्ट जारी करने जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, कट ऑफ लिस्ट 2020 के समान ही रहने की उम्मीद है। इस साल परीक्षा रद्द होने से कट ऑफ हाई रहने की संभावना है।</p>
<p>
जीसस एंड मैरी कॉलेज में BA (ऑनर्स) साइकोलॉजी कोर्स के लिए अधिकतम कट-ऑफ 100 प्रतिशन निर्धारित की गई है। जीसस एंड मैरी कॉलेज, आर्यभट्ट कॉलेज और देशबंधु कॉलेज ने दिल्ली यूनिवर्सिटी की की पहली कट-ऑफ लिस्ट जारी कर दी है। आपको बता दें जेएमसी ने साइकोलॉजी के लिए 100 फीसदी और इकोनॉमिक्स में दाखिले के लिए पहली कट-ऑफ 98.5 फीसदी रखी है। वहीं आर्यभट्ट कॉलेज में बीए इकोनॉमिक्स में एडमिशन के लिए कट-ऑफ 98 फीसदी और साइकोलॉजी के लिए 98.5 फीसदी है।</p>
<p>
किरोड़ीमल कॉलेज, लेडी श्रीराम कॉलेज, हिंदू कॉलेज, राजधानी कॉलेज, मिरांडा हाउस और डीयू के अन्य कॉलेज जल्द ही कॉलेज की वेबसाइटों पर अपनी पहली कट-ऑफ जारी करेंगे। संयुक्त सूचियां du.acin और entry।uod।ac.in पर उपलब्ध होंगी।</p>

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

1 year ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

1 year ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

1 year ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

1 year ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

1 year ago