Hindi News

indianarrative

Fab India के फेस्टिव कैंपेन से विवाद, ‘जश्न-ए-रिवाज’ पर मचा बवाल, भुगतना होगा नुकसान

FabIndia के फेस्टिव कैंपेन से विवाद

लाइफस्टाइल प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी फैब इंडिया के फेस्टिव कैंपेन को लेकर विवादों में आ गई है। लोग जमकर इसके खिलाफ बवाल मचा रहे हैं। दरअसल, फैब इंडिया ने दिवाली फेस्टिव के मौके पर 'जश्न-ए-रिवाज' नाम का एक कैंपेन शुरु किया था। इस पोस्ट को देखते ही यूजर्स गुस्सा करने लगे और फैब इंडिया को बहिष्कार करने की मांग कर दी। हालांकि इसके बाद कंपनी ने तुरंत इस एड व ट्वीट को डिलीट कर दिया।

इसे लेकर कंपनी ने एक ट्वीट में लिखा, 'दिवाली का हम प्यार और प्रकाश के त्योहार के तौर पर वेलकम करते हैं, फैब इंडिया का जश्न-ए-रिवाज एक ऐसा कलेक्शन है, जो इंडियन कल्चर की खूबसूरती को दिखाता है।' फैशन मैगजीन वोग में हाल ही में इस कैंपन से जुड़ा एक आर्टिकल भी पब्लिश हुआ था।

 

फैब इंडिया का यह कैंपेन कई लोगों को पसंद नहीं आया। लोग सोशल मीडिया पर फैब इंडिया की आलोचना कर रहे हैं। लोगों न कहा कि ये हमारे कलचर के खिलाफ है। एक महिला यूजर ने लिखा की अब हद हो गई है। हम और अपमान नहीं सह सकते। कंपनियां हमी से पैसे कमाते हैं और हमारे धर्म को निचा दिखाते हैं। फैब इंडिया और दूसरी कंपनी साफ हो जाना चाहिए कि भारत में व्यापार करना है तो यहां कि संस्कृति का सम्मान करना होगा।

वहीं, बीजेपी यूपी के प्रवक्ता प्रशांत उमराव ने ट्वीट किया, 'फैब इंडिया के कपड़े बहुत महंगे हैं और धोने के बाद बेकार हो जाते हैं, दूसरे ब्रांड्स में शिफ्ट होने की जरूरत है।' मणिपाल ग्लोबल एजुकेशन के चेयरमैन मोहनदास पाई ने नाराजगी जताते हुए ट्वीट किया, 'दिवाली पर फैब इंडिया का बेहद शर्मनाक बयान! जैसे दूसरों के लिए क्रिसमस और ईद है वैसे ही यह एक हिंदू धर्म का त्योहार है!

भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने भी इस पर अपनी नाराजगी जताई। तेजस्वी ने कहा, 'दिवाली जश्न-ए-रिवाज नहीं है। जानबूझकर किए गए इस दुस्साहस का आर्थिक नुकसान उठाना होगा।'