Hindi News

indianarrative

Delhi में फेस मास्क जरूरी, वरना इतने रूपये के चालान के लिए तैयार रहें… इन राज्यों में भी नियम-कानून हुए सख्त

लौट रहा कोरोना, Delhi में फेस मास्क जरूरी

काफी समय से कोरोना के केरोना वायरस शांत रहा। लेकिन, अब एक बार फिर से कोरोना के नए मामलों में तेजी से वृद्धि होती दिख रही है। जिसके बाद माना जा रहा है कि, जल्द ही चौथी लहर आ सकती है। बुधवार सुबह आए आंकड़ों की माने तो, बीते एक दिन में कोविड-19के 2हजार से ज्यादा नए केस मिले हैं। इसके अलावा एक्टिव मामलों की संख्या भी तेजी से बढ़ते हुए 2हजार के पार हो गई हैं। कोरोना के बढ़ते मामले लोकर राज्य सरकारें फिर से एक्टिव हो गई हैं। जिसके बाद दिल्ली सहीत अन्य राज्यों में मास्क न लगाने और कोविड के नियमों का उल्घंन करते पकड़े जाने पर जुर्माना लगेगा।

दिल्ली में एक बार फिर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। अगर कोई व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर बिना मास्क के पकड़ा गया तो उसे 500रुपए का जुर्माना अदा करना होगा। दिल्ली के साथ ही हरियाणा में भी कोरोने के नए मामलों में तेजी आई है। जिसके चलते चौथी लहर की आशंका तेज हो गई है। दिल्ली हरिणाया के अलावा यूपी और चंडीगढ़ में भी एक बार फिर से पाबंदियां लगा दी गई हैं। इसके साथ ही आने वाले दिनों में पाबंदियों में इजाफे की भी आशंकाएं जताई जा रही हैं।

यूपी की बात करें तो यहां सीएम योगी आदित्यनाथ ने घोषणा कर दिया है कि, अब सूबे के लखनऊ समेत 7जिलों में मास्क लगाना अनिवार्य होगा। ये सात जिलें, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, बागपत, गौतमबुद्ध नगर शामिल हैं। इसके साथ ही सीएम ने अधिकारियों को आधेश दिया है कि वे उन लोगों के बारे में पता लगाएं, जिन्हें अभी टीका नहीं लगा है। उन्होंने कहा कि सभी का टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए ताकि वायरस पर लगाम लगाया जा सके।

यूपी के अलावा हरियाणा ने भी कोरोना पाबंदियों में इजाफा कर दिया है। खट्टर सरकार ने एनसीआर में आने वाले राज्य के 4 जिलों में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। इन जिलों में गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और झज्जर शामिल हैं। गुरुग्राम में स्कूलों में भी कोरोना के केस मिले हैं, लेकिन अब तक संस्थानों को लेकर कोई फैसला नहीं हुआ है। हरियाणा के बाद चंडीगढ़ प्रशासन ने भी लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने की सलाह दी है। इसके साथ ही वहानों, सिनेमा हॉल और शॉपिंग मॉल्स में प्रशासन ने नियमों का पालन करने की सलाह दी है। साथ ही इंडोर गैदरिंग और स्कूलों में भी कोरोना के नियमों का सख्ती से पाल करने के लिए कहा है।