Hindi News

indianarrative

देश में Omicron से हुई पहली मौत- हाल ही में नाइजीरिया से लौटा था महाराष्ट्र का शख्स

नाइजीरिया से लौटे शख्स ने Omicron की वजह से गंवाई जान

भारत में तेजी से पैर पसार रहे कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमीक्रॉन की वजह से हुई पहली मौत का मामला सामने आ रहा है। महाराष्ट्र में एक शख्स की मौत हुई है जो देश का पहला मामला है। महाराष्ट्र के पिपरी चिंचवड इलाके के एक 52 वर्षीय शख्स की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। कोविडा-19 के नए वेरिएंट ओमीक्रॉनसे संक्रमित ये शख्स पिंपरी चिंचवड के यशवंतराव चौहान हॉस्पिटल में भर्ती था। खबरों की माने को ये शख्स हाल ही मेंनाइजीरिया से लौटा था।

यह भी पढ़ें- Corona का 'असली मुजरिम' पकड़ा गया, अब ओमीक्रॉन वायरस की हर चाल पर होगी नजर

इस शख्स की मौत गैर कोविड कारणों के चलते हुई है। हालांकि, गुरुवार को मृतक की NIV रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि वो कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित था। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्रालय ने ये जानकारी साझा की है। ये भारत में ओमिक्रॉन संक्रमित किसी व्यक्ति की मौत का पहला मामला है।

महाराष्ट्र समेत देश के कई राज्यों में ओमीक्रॉन वायरस दस्तक दे चुका है और अब तेजी से इसके मामले सामने आ रहे हैं। देश में ओमिक्रॉन संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र और दिल्ली में दर्ज हो रहे हैं। गुरुवार को महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन संक्रमण के 198 नए मामले सामने आए। इसी के साथ राज्य में ओमिक्रॉन संक्रमित लोगों का आंकड़ा 450 हो गया है। जानकारों का कहना है कि नए साल के मौके पर राज्य में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

यह भी पढ़ें- Corona Lockdown लौट रहा है! India में 1000 के करीब Omicron के मरीज, दिल्ली-माहाराष्ट्र में फिर बेलगाम

बता दें कि, इस नए वेरिएंट के प्रसार को रोकने के लिए रेज्य सरकारें हाई अलर्ट पर हैं और अपने-अपने स्तर पर एक्शन ले रही हैं। अधिकतर राज्यों में नाइट कर्फ्यू लगा हुआ है। साथ ही कई चीजों पर पाबंदियां भी लगी हुई हैं। मुंबई और दिल्ली में शादी, स्कूल, कॉलेज, सिनेमाहाल, जिम के अलावा कई चीजों को बंद कर दिया गया है। मुंबई में नए साल के मौके पर पब, रेस्टोरेंट और होटल्स में पार्टी पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। मुंबई में 7 जनवरी तक ये नियम लागू रहेगा।