Hindi News

indianarrative

Heatwave: आसमान से बरस रही आग, दिल्ली में अप्रैल का महीना 52 सालों में दूसरी बार इतना गर्मा रहा

Heatwave: आसमान से बरस रही आग

देश भर के अधिकतर राज्यों में इस वक्त भीषण गर्मी पड़ रही है। राजधानी दिल्ली में तो चिलचिलाती गर्मी ने लोगों की आवाजाही रोक दी है। यहां इतनी ज्यादे गर्मी पड़ रही है कि लोग घर से बाहर निकलने के लिए सोचने पर मजबूर हो जा रहे हैं। यही हाल उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों का है जहां पर इस बार रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है। दिल्ली में अप्रैल का महीना 52 वर्षों में दूसरी बार इतना गर्मा रहा। यहां पारा 46 तक पहुंच गया है। दोपहर के वक्त गर्म हवाएं भी लोगों को जीना दूभर कर रही हैं।
 
दिल्ली वाले 52 वर्षों में दूसरी बार अप्रैल महीने में ऐसी झुलसाने वाली गर्मी का सामना कर रहे हैं। गुरुवार के दिन सफदरजंग मौसम केंद्र में अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले वर्ष 2010 की 18 अप्रैल को 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में गुरुवार सुबह से ही तेज चमकीला सूरज निकला रहा। दिन चढ़ने के साथ ही धूप भी तीखी और तेज हो गई। 10 बजे के बाद ही लोगों को तेज धूप महसूस होने लगी।
 
सफदरजंग केंद्र में अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा है। यह इस साल अब तक का सबसे अधिक तापमान है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 1969 से अब तक यह दूसरी बार है जब अप्रैल के महीने में लोगों को इतनी ज्यादा गर्मी का सामना करना पड़ा हो। इससे पूर्व वर्ष 2010 के अप्रैल महीने में अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था, जो 52 वर्षों में सबसे ज्यादा था।
 
अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर औऱ सामान्य से साढ़े छह डिग्री ज्यादा होने पर भीषण लू की स्थिति मानी जाती है। इस अनुसार दिल्ली के कई इलाकों में दिन के समय भीषण लू की स्थिति रही। दिल्ली के लोग अब तक अप्रैल के महीने में नौ दिन लू का सामना कर चुके हैं। इससे पहले केवल साल 2010 का ही अप्रैल महीना ऐसा रहा था, जब लोगों ने 10 दिन लू का सामना किया था।
 
देखें कहां-कहां 45 पार रहा पारा
स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स- 46.0
मुंगेशपुर- 45.8
नजफगढ़- 45.4
पीतमपुरा- 45.2
रिज- 45.1