Hindi News

indianarrative

Weather Update: आज Delhi से लेकर MP तक बरसेंगे आग के गोले! देखें कब तक आएगा मानसून

आज Delhi से लेकर MP तक रहेगी भीषण गर्मी

इस वक्त देश की राजधानी नई दिल्ली से लेकर उत्तर भारत के राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। धूप चूभने लगी है। सुबह ही 9 से 10 बजे के बाद घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जा रहा है और दोपहर आते-आते तो धूप इतनी तेज हो जा रही है कि इसे सहन कर पाना मुश्किल हो जा रहा है। लू भी खूब चल रही है। ऐसे में लोगों को मानसून आने का इंतजार है। अभी हाल ही में एक-दो दिनों तक बारिश हुई जिसके बाद मौसम थोड़ा ठंडा हुआ लेकिन, अब एक बार फिर से पारा हाई हो गया है और आज तो दिल्ली से लेकर मध्य प्रदेश तक में तापमान काफी ऊपर रहने वाला है।

दिल्ली से लेकर मध्य प्रदेश तक और साथ ही भारत के कई राज्यों में अभी गर्मी से राहत के आसार नहीं है। भारतीय मौसम विभाग ने भीषण लू की संभावना जताई है। इसके अलावा पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश का नया दौर शुरू हो सकता है। वहीं, दक्षिण पश्चिम मानसून के मोर्चे पर खबर है कि यह जून के मध्य में रफ्तार पकड़ सकता है। आईएमडी के मुताबकि, अगले पांच दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश का दौर शुरू हो सकता है। विभाग ने कहा कि इस दौरान अरुणाचल प्रदेश और असम और मेघालय, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम और नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है।

इनके अलावा पांच दिनों के दौरान बिहार, झारखंड, ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल में छिटपुट बारिश के आसार हैं। इस दौरान कर्नाटक, केरल और माहे और लक्षद्वीप में हल्की या मध्यम, आंध्र प्रदेश और यानम और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल और तेलंगाना में छिटपुट वर्षा हो सकती है। महाराष्ट्र में भी बारिश की संभावना है। पांच दिनों के दौरान गुजरात और महाराष्ट्र में अधिकतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस लुढ़क सकता है। देश के अन्य हिस्सों में तापमान में खास पदलाव के आसारा नहीं है। उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा-दिल्ली, उत्तर प्रदेश, झारखंड, तेलंगाना, ओडिशा और पूर्वी मध्य प्रदेश में आज लू की संभावनाएं हैं। आईएमडी की माने तो, मानसून के कम से कम अगले एक सप्ताह में कमजोर रहने के आसार हैं और 15 जून के बाद रफ्तार तेज हो सकती है जिसके बाद अच्छी बारिश की संभावना है।