हिमाचल के छह बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह का शिमला में निधन

<p>
हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे कांग्रेस के दिग्गज नेता वीरभद्र सिंह का गुरुवार आज तड़के शिमला में निधन हो गया। वो लंबे समये से बीमार चल रहे थे। वीरभद्र सिंह को गंभीर अवस्थान में शिमला के इंदिरागांधी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। दो दिन से उनकी स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही थी। मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉक्टर जनक राज के मुताबिक वीरभद्र सिंह ने सुबह लगभग चार बजे उन्होंने आखिरी सांस ली।   </p>
<p>
डॉ. जनक राज ने बताया, 'पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह जी का यहां इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार के दौरान उनके सभी अंगों ने धीरे-धीरे काम करना बंद कर दिया और निधन हो गया।'वीरभद्र सिंह की उम्र 87वर्ष थी। वो पहले कोरोना वायरस से पीड़ित थे। उन्हें 13अप्रैल को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से ठीक हो कर वो घर चले गए थे।</p>
<p>
बताया जा रहा है कि कोरोना से ठीक होने और अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद उनकी तबीतय फिर से बिगड़ गई और उन्हें आईजीएमसी में कुछ दिनों पहले ही भर्ती कराया गया था। वह बीते दो दिनों से वेंटिलेटर पर थे।</p>

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

1 year ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

1 year ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

1 year ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

1 year ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

1 year ago