Hindi News

indianarrative

हिमाचल के छह बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह का शिमला में निधन

Virbhadra Singh Passes Away

हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे कांग्रेस के दिग्गज नेता वीरभद्र सिंह का गुरुवार आज तड़के शिमला में निधन हो गया। वो लंबे समये से बीमार चल रहे थे। वीरभद्र सिंह को गंभीर अवस्थान में शिमला के इंदिरागांधी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। दो दिन से उनकी स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही थी। मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉक्टर जनक राज के मुताबिक वीरभद्र सिंह ने सुबह लगभग चार बजे उन्होंने आखिरी सांस ली।   

डॉ. जनक राज ने बताया, 'पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह जी का यहां इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार के दौरान उनके सभी अंगों ने धीरे-धीरे काम करना बंद कर दिया और निधन हो गया।'वीरभद्र सिंह की उम्र 87वर्ष थी। वो पहले कोरोना वायरस से पीड़ित थे। उन्हें 13अप्रैल को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से ठीक हो कर वो घर चले गए थे।

बताया जा रहा है कि कोरोना से ठीक होने और अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद उनकी तबीतय फिर से बिगड़ गई और उन्हें आईजीएमसी में कुछ दिनों पहले ही भर्ती कराया गया था। वह बीते दो दिनों से वेंटिलेटर पर थे।