Hindi News

indianarrative

Amit Shah ने जैसलमेर से उड़ाई पाक Army के रातों की नींद- BSF जवानों संग किया डिनर, भारत-पाक बॉर्डर पर बिताई रात

BSF जवानों संग अमित शाह ने किया डिनर

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने दो दिवसीय दौरे पर कल जैसलमेर पहुंचे हैं। यहां उन्होंने रोहिताश बॉर्डर का दौरा किया। इसके साथ ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर की रक्षा करने वाले BSF जवानों से मुलाकात की। और साथ ही जवानों औऱ अधिकारियों के साथ डिनर किया और रात भी उन्होंने जवानों संग कैंप में ही बिताई। चौकी पर उन्होंने जवानों संग रात बिताई औऱ बॉर्डर पर होने वाली कठिनाईयों को समझने और इसे कम करने के तरीके खोजने की कोशिश की। अमित शाह के इस दौरे से पाकिस्तान नजर बनाए हुए है। अभी कश्मीर जाकर पाकिस्तान को उन्होंने बड़ा झटका दिया था कि अब जैसलमेर में जवानों संग डिनर के पाकिस्तान की टेंशन बढ़ा दी है।

यह भी पढ़ें- Odisha में 130 साल बाद फिर तबाही मचाने आ रहा चक्रवाती तूफान 'जवाद'

अमित शाह ने कहा कि रोहिताश बॉर्डर आकर उन्हें जवानों की कठिनाई महसूस करने का मौका मिला। उन्होंने सैनिक सम्मेलन में जवानों को संबोधित कर उनकी सराहना की। जवानों को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने एक बहुत बड़ा फैसला किया है कि CAPF के सभी जवानों और उनके परिवारों को भी एक अलग-अलग आयुष्मान कार्ड दिया जाएगा। जिससे वह अस्पतालों में अपना और अपने परिवार का इलाज करा सकेंगे।

इसके साथ ही उन्होंने जवानों में जोश भरा। रोहिताश बॉर्डर आउट पोस्ट पर बीएसएफ जवानों को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि जवान बहुत ही कठिन परिस्थितियों में बॉर्डर पर ड्यूटी कर रहे हैं। यहां आकर जवानों से मिलकर उन्हें काफी संतोष हो रहा है। जैसलमेर यात्रा के दूसरे दिन गृह मंत्री अमित शाह रोहिताश पोस्ट से सुबह 7:55 बजे जैसलमेर एयरफोर्स स्टेशन के लिए रवाना होंगे। इसके बाद वह स्टेशन से गाड़ी द्वारा सुबह 8:30 बजे तक BSF 154 बटालियन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। सुबह 9:20 बजे वे पूनम सिंह स्टेडियम में BSF के 57वें स्थापना दिवस समारोह पर राइजिंग डे परेड कार्यक्रम में शामिव होंगे।

यह भी पढ़ें- दिल्ली की सड़कों पर जल्द दौड़ेगी ग्रीन हाइड्रोजन से चलने वाली कार

गृह मंत्री अमित शाह राइजिंग डे परेड की सलामी लेंगे। जैसलमेर पहुंचकर अमित शाह ने तनोट माता के मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। गृह मंत्री ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। जयपुर में भी अमित शाह के स्वागत के लिए पूरे रास्ते में BJP ने झंडे लगाए गए हैं।