Hindi News

indianarrative

Red Carpet बिछाकर ग्रामीणों ने किया फौजी बेटे का अनोखा स्वागत,गांववालों ने बरसाए फूल

Red Carpet बिछाकर फौजी पर बरसाए गए फूल

सैनिक हमारे देश की वो मजबूत दीवार हैं, जिनकी वजह से ही आप और हम आराम से अपने घरों में सुरक्षित सो पाते हैं। हमारे देश के हर युवा का ये सपना होता है कि, वो भारतीय सेना में शामिल होकर देश की सेवा कर सके। लेकिन वे भाग्यशाली होते हैं, जिन्हें सेना की प्रतिष्ठित वर्दी पहनने का मौका मिलता है। जिसके लिए एक सैनिक अपना सारा जीवन देश सेवा पर कुर्बान कर देता है।दरअसल, Red Carpet पर चलने के हक़दार देश के सैनिक ही होते हैं।

भारत में फौजी भाइयों के सम्मान किस कदर किया जाता है,उसका जीता जागता उदाहरण है जब एक फौजी अपने गांव पहुंचा तो ग्रामीणों Red carpet बिछाकर उसके ऊपर फूल बरसाए।इस अनोखे स्वागत से फौजी अविभूत हो गया और उसके घरवालों के आंखों से आंसू छलक गए। हाल ही में एक ऐसे ही सैनिक (Indian Army Jawan Video) का खूबसूरत वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसे बिजनेस टायकून आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है।

आनंद महिन्द्रा ने शेयर किया वीडियो

वायरल हो रहे इस वीडियो में एक फौजी का ग्रैंड स्वागत होते देखा जा सकता है। वीडियो में कैसे एक पिता अपने फौजी बेटे के स्वागत के लिए घर के बाहर Red Carpet बिछवाया। और इस रेड कार्पेट पर ड्यूटी से घर लौटा सेना का जवान मार्च करते हुए अपनी मां तक पहुंचा और फिर सैल्यूट करते हुए घुटनों के बल बैठकर अपनी मां का आशीर्वाद लेता है।

इतना ही नहीं इस बीच सभी रिश्तेदार और गांववाले Red Carpet पर चलते हुए सैनिक के ऊपर पुष्प वर्षा करते नजर आए। इस बीच फौजी बेटे को देखकर मां के चेहरे की खुशी देखते ही बनती है। वहीं मां के बगल में खड़े दादाजी अपने पोते को खुशी और गर्व से गले लगा लेते हैं।

वैसे तो महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा अक्सर अपने कमाल के पोस्ट की वजह चर्चा में बने रहते हैं, लेकिन हाल ही में वायरल उनका यह पोस्ट लोगों का दिल छू रहा है। इस वीडियो को उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘यदि आप भारतीयों और हमारी रक्षा करने वाले हमारे जवानों के बीच के भावनात्मक जुड़ाव को समझना चाहते हैं, तो इस वीडियो के अलावा और कुछ न देखें।

आगे आनंद महिंद्रा ने लिखा है कि ‘मैं इस परिवार को सलाम करता हूं।‘ इस वीडियो को अब तक 2 लाख 85 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं, जबकि 12 हजार से ज्यादा लोग इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें-अटल बिहारी वाजपेयी को राष्ट्रपति मुर्मू, PM मोदी समेत अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि