Hindi News

indianarrative

ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का India ने किया सफल परीक्षण, Pakistani फौज बोली- ये तो वही मिसाइल हैं न जो…

भारत ने ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का किया सफल परीक्षण

भारत की ताकत और भी ज्यादा बढ़ गई है क्योंकि, बहुधवार को देश ने सतह से सतह मार करने वाली ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल (BrahMos supersonic cruise missile) का सफल परीक्षण किया। हाल ही में, भारत की गलती से यही मिसाइल पाकिस्तान में जा गिरी थी जिसके लिए भारत ने खेद जताया था और जांच का आदेश दिया था। जिसपर पाकिस्तान जमकर राजनीति किया लेकिन इसमें वो फेल रहा। पाकिस्तान का कहना था कि उसे भी जांच में शामिल किया जा। अब इस परीक्षण के बाद पाकिस्तान की टेंशन और भी बढ़ गई है।

भारत ने यह परीक्षण अंडमान और निकोबार में किया है। इस बात की जानकारी रक्षा अधिकारी ने दी। उन्होंने कहा कि, विस्तारित दूरी की मिसाइल ने सटीकता के साथ अपने लक्ष्य को हासिल किया। एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने सतह से सतह पर मार करने वाली सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के सफल परीक्षण पर बधाई दी। वह परिचालन तैयारियों की समीक्षा करने के लिए अंडमान और निकोबार के द्वीप क्षेत्र में हैं। इससे पहले इसी महीने 13 मार्च को भारत ने ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया था।

बदा दें, भारत ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का एक नया एयर लॉन्च संस्करण विकसित करने की फिराक में है, जो दुश्मन के ठिकानों पर अधिक से अधिक हमला करने में सक्षण होगा। इस मिसाइल से 800 किलोमीटर की दूरी तक हमला किया जा सकता है। इससे पहले Su-30MKI लड़ाकू विमान को लगभग 300 किलोमीटर की दूरी पर लक्ष्य को भेदने की क्षमता थी, जिसे बढ़ाकर 350-400 किया गया था। अब इसके 800 किमी वाले वेरिएंट पर काम किया जा रहा है।