Hindi News

indianarrative

आजादी का अमृत महोत्सवः ISRO का चमत्कार! आसमान में 1 लाख 6 हजार फीट ऊपर स्पेस किड्ज ने फहराया तिरंगा

आजादी का अमृत महोत्सव

भारत आज अपनी आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। इसके साथ ही आजादी का यह अमृत महोत्वस बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस दौरान पूरा देश प्रेम और भक्ति से सरोबार है, लोगों के घरों में तिरंगा अपनी पूरी आन, बान और शान से लहरा रहा है। इसी बीच धरती से लगभग 30किलोमीटर आसमान में तिरंगा शान से फहराया गया। जी हां, सही सुना आपने इसका वीडियो देखकर आपका सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा। स्पेस किड्ज इंडिया ने धरती से लगभग 30किमी ऊपर आसमान में तिरंगा फहराया है।

देश की स्वतंत्रता के 75साल पूरे होने के विशेष अवसर पर स्पेस किड्ज इंडिया ने तिरंगे को एक गुब्बारे के माध्यम से धरती से 1लाख 6हजार फीट की ऊंचाई पर भेजा और वहां इसे फहराया गया। स्पेस किड्ज इंडिया ने अपने यूट्यूब चैनल पर इसका वीडियो साझा किया है। इस वीडियो को देख हर कोई गौरवान्वित हो उठेगा। बता दें कि स्पेस किड्ज इंडिया देश के युवा वैज्ञानिकों के तैयार करने वाली एक संस्था है।

कितनी ऊंचाई पर फहराया तिरंगा

धरती से 1लाख फीट की ऊंचाई पर तिरंगा फहराने का कार्यक्रम आजादी के अमृत महोत्सव का हिस्सा था। मालूम हो, स्पेस किड्ज इंडिया ने हाल ही में एक उपग्रह को लो अर्थ ऑर्बिट में लॉन्च किया है। आजादीसैट नाम का यह उपग्रह देश की आजादी के 75साल पूरे होने के मौके पर देशभर की 750छात्राओं द्वारा विकसित किया गया है।

बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर रहकर काम कर रहे अंतरिक्ष यात्री सामंथा क्रिस्टोफोरेटी ने एक वीडियो संदेश जारी कर भारत की स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने पर बधाई ही है। उन्होंने कहा कि भारत आज अपना स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। दशकों से अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों ने कई अंतरिक्ष और विज्ञान मिशनों पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के साथ मिलकर काम किया है।