ISRO की अंतरिक्ष में एक और बड़ी छलांग, स्वतंत्रता दिवस से पहले देश को देगा बड़ा तोहफा

<p>
इस बार का स्वतंत्रता दिवस खास होने वाला है। देश की आजादी का जश्न इस दोगुना होने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि 15 अगस्त से पहले इसरो अंतरिक्ष में एक और कीर्तिमान लिखने जा रहा है। 12 अगस्त को इसरो अंतरिक्ष में भारत का निगहबान तैनात करने वाला है। इसरो GSLV-F10 के सैटेलाइट लॉन्चिंग विहिकल से EOS-03 यानी Earth Observatory Satellite-03 लॉन्च करने जा रहा है। ये EOS-03 सैटेलाइट को धरती के ऊपरी कक्षा जियोसिंक्रोनस ट्रांस्फर ऑर्बिट में GSLV-F10 लॉन्चिंग रॉकेट की मदद से स्थापित किया जाएगा।</p>
<p>
इसरो ने कहा कि प्रक्षेपण 12 अगस्त को सुबह पांच बजकर 43 मिनट पर किया जाएगा। हालांकि यह मौसम संबंधी स्थिति पर निर्भर करेगा। EOS-03 अति उन्नत उपग्रह है, जिसे GSLV-F10  यान की मदद धरती की कक्षा में स्थापित किया जाएगा। अगर यह परीक्षण सफल होता है तो भारत की ताकत में और इजाफा होगा और मौसम संबंधी गतिविधियों को समझने में और आसानी होगी।</p>
<p>
इसरो का कहना है कि  ये सैटेलाइट समूचे भारत की तस्वीर को दिन भर में 4 से 5 बार उतार सकेगा। इसकी मदद से जलाशयों, फसलों, वेजिटेशन कंडीशन और वन आवरण परिवर्तनों के बारे में पता लगाया जा सकेगा। बता दें कि इससे पहले 28 फरवरी को इसरो ने साल के पहला मिशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया था। भारत का रॉकेट 28 फरवरी को श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से पहली बार ब्राजील का उपग्रह लेकर अंतरिक्ष रवाना हो हुआ था।</p>

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago