Hindi News

indianarrative

ISRO की अंतरिक्ष में एक और बड़ी छलांग, स्वतंत्रता दिवस से पहले देश को देगा बड़ा तोहफा

ISRO की अंतरिक्ष एक और बड़ी छलांग

इस बार का स्वतंत्रता दिवस खास होने वाला है। देश की आजादी का जश्न इस दोगुना होने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि 15 अगस्त से पहले इसरो अंतरिक्ष में एक और कीर्तिमान लिखने जा रहा है। 12 अगस्त को इसरो अंतरिक्ष में भारत का निगहबान तैनात करने वाला है। इसरो GSLV-F10 के सैटेलाइट लॉन्चिंग विहिकल से EOS-03 यानी Earth Observatory Satellite-03 लॉन्च करने जा रहा है। ये EOS-03 सैटेलाइट को धरती के ऊपरी कक्षा जियोसिंक्रोनस ट्रांस्फर ऑर्बिट में GSLV-F10 लॉन्चिंग रॉकेट की मदद से स्थापित किया जाएगा।

इसरो ने कहा कि प्रक्षेपण 12 अगस्त को सुबह पांच बजकर 43 मिनट पर किया जाएगा। हालांकि यह मौसम संबंधी स्थिति पर निर्भर करेगा। EOS-03 अति उन्नत उपग्रह है, जिसे GSLV-F10  यान की मदद धरती की कक्षा में स्थापित किया जाएगा। अगर यह परीक्षण सफल होता है तो भारत की ताकत में और इजाफा होगा और मौसम संबंधी गतिविधियों को समझने में और आसानी होगी।

इसरो का कहना है कि  ये सैटेलाइट समूचे भारत की तस्वीर को दिन भर में 4 से 5 बार उतार सकेगा। इसकी मदद से जलाशयों, फसलों, वेजिटेशन कंडीशन और वन आवरण परिवर्तनों के बारे में पता लगाया जा सकेगा। बता दें कि इससे पहले 28 फरवरी को इसरो ने साल के पहला मिशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया था। भारत का रॉकेट 28 फरवरी को श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से पहली बार ब्राजील का उपग्रह लेकर अंतरिक्ष रवाना हो हुआ था।