Hindi News

indianarrative

कश्मीर में 6 जवान हुए शहीद,पूरे देश में शोक की लहर, देखें- इस तरह हुआ ये बड़ा हादसा

पहलगाम में 6 जवान हुए शहीद

जम्मू कश्मीर से एक बेहद दुखद भरी खबर सामने आ रही है। दरअसल, यहां आज यानी मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है अमरनाथ यात्रा ड्यूटी में लगे ITBP जवानों को ले जा रही एक बस का भयंकर एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में 6जवानो के शहीद और 32घायल होने की खबर सामने आई है। ये खबर सूत्रों के हवाले से आ खबर आ रही है। यह सभी अमरनाथ यात्रा ड्यूटी पर थे। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

वहीं दूसरी तरफ दुर्घटना में कई लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आ रही है। घटना के अनुसार ITBP जवानों को ले जा रही एक बस चंदनवाड़ी से पहलगाम जा रही थी। तभी बस के ब्रेक फेल होने के चलते वह खाई में जा गिरी। खबरों के अनुसार इस बस में 39जवान सवार थे। इनमें से 37जवान ITBP के थे, जबकि 2जवान जम्मू कश्मीर पुलिस के भी थे।

बताते चले, इस मामले पर एक अधिकारी ने कहा कि, हादसे की खबर मिलने के बाद पुलिस और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच चुके है और जवानों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक बस पहलगाम के चंदनवाड़ी इलाके के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई है। घटना का विवरण आना बाकी है।