Hindi News

indianarrative

International Yoga Day: ITBP के हिमवीरों ने किया योग, लद्दाख से सिक्किम तक दिखा जवानों का जोश

International Yoga Day: ITBP के हिमवीरों ने किया योग

पूरी दुनिया आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रही है। दुनिया में अलग-अलग स्थानों में इसे बड़े भाव के साथ मनाया जा रहा है। इसकी तैयारियों पहले से ही शुरू हो गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर सबको शुभकामनाएं दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक पैलेज ग्राउंड में 15 हजार लोगों के साथ योग किया। इस बीच आईटीबीपी के जवानों ने भी देश के दुर्गम हिस्सों में योग किया।

आईटीबीपी के हिमवीरों की देश के अलग-अलग हिस्सों से कई तास्वीरें आई हैं। जिसमें ये हिमवीर योग करते नजर आ रहे हैं।

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के हिमवीर आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सिक्किम स्थित 17 हजार फीट बर्फ की स्थिति में योग का अभ्यास करते नजर आए। इसके साथ ही उत्तराखंड में भी 16 हजार फीट की ऊंचाई पर योग का अभ्यास करते नजर आए। इसके अलावा उन्होंने हिमाचल प्रदेश में 16500 फीट की ऊंचाई पर भी योग का अभ्यास किया।

वहीं, लद्दाख में भी 17 हजार फीट की ऊंचाई पर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के हिमवीरों ने योग किया।

इस अवसर पर पीएम मोदी ने देश के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि योग निरोग जीवन को विश्वास दे रहा है और घर-घर में योग का प्रसार हो रहा है। साथ ही बोले योग वैश्विक पर्व बन गया है।