Hindi News

indianarrative

ये हिंदुस्तान हैं, यहां मासूम भी करते हैं देश की सेवा करने वाले मां भरती के सपूतों की इज्जत- बच्ची के पैर छुते हुए भावुक हो उठे जवान

छोटी बच्ची ने छुए जवान के पैर

Little Girl touch army jawan feet: ये हिंदुस्तान हैं और यहां पर हर एक हिंदुस्तानी के दिल में मां भारती के सूपतों के लिए इज्जत है। बॉर्डर पर हमारी रक्षा के लिए अपनी जान को कुर्बान करने वाले मां भारती के सपूतों की वीरगाथा ना सिर्फ देश बल्कि पूरी दुनिया गाती है। उनके बहादुरी की मिशाल पूरी दुनिया में है। हिंदुस्तान की धरती पर कई जंगें हुई हैं और हर जंग में मां भारती के वीर सपूतों ने अपने लहू से जीत की लकीर खींची है। इन जवानों के लिए लोगों के दिलों में कितनी जगह और इज्जत है वो इस बच्ची को देखकर पता चलता है। जब एक बच्ची वीर जवानों को देखर उनके पास चली जाती है और उनके पैर छूती है। वहां, खड़े जवान बच्ची के इस मासूमियत को देख भावुक हो जाते हैं। ये वीडियो इस सोशल मीडिया पर लोगों के बीच खूब ट्रेंड कर रहा है।

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे मासूम बच्ची दौड़े हुए जवानों के पास पहुंचती है। एक जवान के पास बच्ची जाकर कुछ देर के लिए रूक जाती है। फिर जवान उसे थोड़ा प्यार करता है। इसके बाद ये मासूम बच्ची जवान के पैर छूती है। जिस तरह से बच्ची ने जवान के पैर छुए उसने लोगों को भावुक कर दिया। वहां खड़े जवान भी बड़े ही प्यार से बच्ची को चूमते हैं, और बाकी के जवान इस नजारे को देख फुले नहीं समाते और सब मुस्कुराने लगते हैं। ये दर्शाता है कि भारत की संस्कृति क्या है। यहां बड़ो की इज्जत और आशिर्वाद लिए बिना लोगों का जीवन अधूरा है। जब एक छोटी बच्ची को अपने विर जवानों पर इतना गर्व है तो फिर क्यों कुछ कट्टरपंथी और विपक्षी दल इनकी सहादत पर उंगली उठाते हैं। जिस सेना पर पूरे देश को गर्व है और ये हिंदुस्तान की रक्षा में खुशी-खुशी बलिदान दे देते हैं उनरप उनके शहादत पर सवाल करना शर्म की बात है।

बच्ची का यह वीडियो काफी वायरल हो चुका है। इसे लाखों व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है कि 'संस्कार उम्र से बड़े हैं बिटिया रानी के… जय हिंद जय भारत'। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो 3 लाख 25 हजार लोगों ने देखा है। यहां तक कि केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी इस वीडियो को शेयर किया है। कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि, 'इस बेटी को आशीर्वाद एवं परिवार को आभार बिटिया को उत्तम संस्कार देने के लिए'।