Hindi News

indianarrative

Lt. Gen. Manoj Pande बने भारतीय सेना के नए वाइस चीफ- पाकिस्तान और चीन की बढ़ी टेंशन

वाइस चीफ लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे बने सेना प्रमुख

पिछले साल दिसंबर में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में जनरल बिपिन रावत (CDS Bipin Rawat) का निधन हो गया। उनके निधन के बाद CDS पद खाली था और इसके लिए सबसे आगे नाम जनरल मनोज मुकुंद नरवणे का है। CDS पद के लिए जिनता भारतीयों के लिए इंतजार है उतना ही पड़ोसी देश आंख गड़ाए बैठे हैं कि, इसका भार भारत सरकार किसके कंघों पर सौंपेगी। हालांकि, माना जा रहा है कि, जनरल नरवणे देश के अगले सीडीएस होंगे और उनकी जगह लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे भारतीय सेना के नए वाइस चीफ बन गए हैं। जिसके बाद पाकिस्तान और चीन की टेंशन और बढ़ गई है। क्योंकि, मनोज पांडे बेहद ही खतरनाक हैं। उनकी सोच और चाल का अंदाजा दुश्मन जब तक लगाएंगे तब तक वो अपना काम कर चुके होंगे।

जनरल एम.एम. नरवणे चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के पद के लिए सबसे अग्रणी अधिकारी के रूप में देखे जा रहे हैं और वह इस महीने के अंत तक सेवानिवृत्त होने वाले हैं। लेफ्टिनेंट जनरल पांडे कार्यभार संभालेंगे, क्योंकि वह जनरल नरवणे के बाद फोर्स में सबसे वरिष्ठ हैं। लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे भारतीय सेना के नए वाइस चीफ बन गए हैं। उन्होंने आज कार्यभार संभाल लिया। उनसे पहले लेफ्टिनेंट जनरल चंडी प्रसाद मोहंती वाइस चीफ थे।

इससे पहले वो कोलकाता में पूर्वी कमान की कमान संभाल रहे थे। पूर्वी कमान अरुणाचल और सिक्किम जैसे राज्यों की चीन से रखवाली करती है। लेफ्टिनेंट जनरल पांडे को 1982 में बॉम्बे सैपर्स में कमीशन मिला था। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में ऑपरेशन पराक्रम के दौरान LOC के साथ एक इंजीनियर रेजिमेंट की कमान संभाली। वो ब्रिटेन के स्टाफ कॉलेस से ग्रेजुएट हैं। उन्होंने हायर कमांड और नेशनल डिफेंस कॉलेज से भी पढ़ाई की है।

अपने 39 साल के सैन्य करियर में उन्होंने कई अहम ऑपरेशन में हिस्सा लिया है। उन्होंने पश्चिमी थिएटर में इंजीनियर ब्रिगेड, जम्मू-कश्मीर में एलओसी पर इन्फेंट्री ब्रिगेड, पश्चिमी लद्दाख में माउंटेन डिविजन, अंडमान निकोबार कमांड के कमांडर इन चीफ होने के साथ-साथ पूर्वी कमान की कमान भी संभाली है। उन्होंने आतंक के खिलाफ भी की कई काम किए। जिसके लिए उन्होंने परमि विशिष्ट सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल, चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ कमेंडेशन और GOC-in-C कमेंडेशन से दो बार सम्मानित किया जा चुका है।