Hindi News

indianarrative

PM Modi के हैरत अंगेज कारनामे पर दुनिया का सलाम, कहा- आप जो करने जा रहे हैं इसके बारे में हम कभी सोच नहीं सकते!

PM Modi के कारनामे पर दुनिया का सलाम

भारत को दुनिया आज जिस नजर से देखती है उसमें सबसे बड़ा योगदान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रहा है। उन्होंने भारत को आज विश्व में उस स्थान पर पहुंचा दिया है जहां, हर एक गंभीर मुद्दे पर भारत से राय लिया जाता है। पीएम मोदी के कामों को न सिर्फ देश बल्कि दुनिया भी सलाम ठोकती है। चाहे अमेरिका हो या फिर जापान, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस आज हर एक देश पीएम मोदी के साथ जुड़ना चाहता है। यही वजह है कि, यूक्रेन जंग रुकवाने के लिए जो बाइडन सहित दुनिया के तमाम बड़े नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास आ रहे हैं। क्योंकि, काफी लंबे समय से भारत और रूस के बीच गहरी दोस्ती रही है और दुनिया आग्रह कर रही है की पीएम मोदी सिर्फ पुतिन को मना सकते हैं। खैर इस वक्त दुनिया पीएम मोदी के एक कारनामे को सलाम कर रही है और वो जो करने जा रहे हैं उसके बारे में अबतक किसी ने सोचा भी नहीं होगा।

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ बातचीत के दौरान विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) की अनुमति मिलने पर दुनिया को भारत के खाद्य भंडार की आपूर्ति करने की पेशकश की है। उन्होंने कहा कि रुस-यूक्रेन युद्ध के चलते कई देशों में खाद्य भंडार खाली हो रहे हैं जो बड़ी समस्या बनती जा रही है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीएम मोदी ने गुजरात के अदलज में श्री अन्नपूर्णा धाम ट्रस्ट के छात्रावास और शिक्षा परिसर के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान ये बात कही।

पीएम मोदी ने रूस-यूक्रेन के बीच जारी जंग का जिक्र करहते हुए कहा कि, इस युद्ध के चलते दुनिया के कई हिस्सों में खाद्य भंडार घट रहा है। आज दुनिया एक अनिश्चित स्थिति का सामना कर रही है, क्योंकि किसी को वह नहीं मिल रहा है जो उसे चाहिए। पेट्रोल, तेल और उर्रवरक की उपलब्धता घट रही है। दुनिया में अब एक नई सबसे बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। वो यह है कि दुनिया का अन्न भंडार खाली हो रहा है। उन्होंने कहा कि, जब में मैं अमेरिकी राष्ट्रपति से बात कर रहा था और उन्होंने इस मुद्दे को उठाया, तो मैंने सुझाव दिया कि अगर विश्व व्यापार संगठन अनुमति देता है, तो भारत कल से दुनिया को खाद्य भंडार की आपूर्ति करने के लिए तैयार है।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि,  रूस-यूक्रेन युद्ध के प्रभाव से हर देश अपना खाद्य भंडार सुरक्षित रखने की जद्दोजहद कर रहा है, लेकिन हमारे पास अपने लोगों के लिए पहले से ही पर्याप्त भोजन मौजूद है। प्रधानमंत्री ने देश के किसानों की तारीफ करते हुए कहा कि हमारे किसानों ने दुनिया को खिलाने की व्यवस्था भी कर ली है। हालांकि, हमें दुनिया के कानूनों के अनुसार काम करना है, इसलिए मुझे इस बात का पता नहीं है कि विश्व व्यापार संगठन कब अनुमति देगा और हम दुनिया को कब से भोजन की आपूर्ति कर सकते हैं।