Hindi News

indianarrative

Chandrayaan-3 की सफल लैंडिंग को लेकर देशभर में दुआओं का दौर जारी!

Chandrayaan-3 की सफल लैंडिंग को लेकर देशभर में प्रार्थना

अंतरिक्ष यान Chandrayaan-3 की सफल लैंडिंग होने में चंद घंटों का वक्त शेष रह गया है। चन्द्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद भारत अंतरिक्ष की दुनिया में इतिहास रचने वाला है।ऐसे में इसको लेकर देशभर में हर ओर उत्साह का माहौल है। गंगा तट पर विशेष आरती की जा रही है तो कहीं मंदिरों में सफल लैंडिंग के लिए विशेष हवन और पूजा,और तो और मंदिरों के साथ-साथ मस्जिदों में मुस्लिम समाज के लोगों ने चन्द्रयान-3 की सफलता के लिए विशेष नमाज अदा की।

इसी सिलसिले में Chandrayaan-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग के लिए मंगलवार को काशी के दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि द्वारा मां गंगा की विशेष आरती व सातों अर्चकों द्वारा की विशेष प्रार्थना की गई। दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि की ओर से होने वाली विश्व प्रसिद्ध मां गंगा की आरती में चंद्रयान की सफलता के लिए विशेष आरती का आयोजन व प्रार्थना शामिल थी।

Dashashvamedh Ghat
चन्द्रयान-3 की सफलता के लिए प्रार्थना

काशी के दशाश्वमेध घाट पर विशेष आरती

वहीं,Chandrayaan-3 की सफल लैंडिंग के लिए काशी के अस्सी घाट पर लोगों ने 1001 दीप प्रज्वलित कर चंद्रयान की सफलता के लिए मां गंगा व भगवान श्रीकाशी विश्वनाथ से आशीर्वाद मांगा।

Maharashtra
महाराष्ट्र में विशेष पूजा अर्चना

महाराष्ट्र में विशेष पूजा

चन्द्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए प्रार्थना के सिलसिले में महाराष्ट्र में शिवसेना प्रवक्ता की ओर से मलाड के चन्द्रमुणी मंदिर में विशेष पूजा अर्चना और आरती की।

Mandir Mein Pooja
लखनऊ के मनकामेश्वर मंदिर में विशेष पूजा

लखनऊ के मनकामेश्वर मंदिर में ईश्वर से प्रार्थना

मनकामेश्वर मंदिर में महंत देव्यागिरी की मौजूदगी में मंगलवार शाम विधि-विधान से पूजन के बाद सफल लैंडिंग के लिए हवन हुआ। मुख्य सेवादार उपमा पांडेय सहित अन्य की मौजूदगी में सफल लैंडिंग पर बुधवार को भव्य आयोजन की तैयारियां भी हुईं। वहीं गोमती तट स्थित आदि शंकराचार्य आश्रम में डॉ. सप्तऋषि मिश्र की मौजूदगी में हवन हुआ।

झज्जर के गुरुद्वारे में विशेष अरदास

वहीं झज्जर के गुरुद्वारा सिंह सभा छावनी में चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के लिए सर्व धर्म अरदास की गई। सिख समुदाय के साथ-साथ अन्य धर्मों के लोगों ने भी गुरुद्वारे में चन्द्रयान मिशन की सफलता के लिए विशेष अरदास में शामिल हुए ।

Mahakaal Bhasm Aarti
महाकाल में विशेष ‘भस्म आरती’

उज्जैन में महाकाल मंदिर में विशेष ‘भस्म आरती’

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिग के लिए पुरे देश में प्राथनाओं का दौर जारी है। वहीं चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में विशेष ‘भस्म आरती’ की गई। इस दौरान भक्तों में भी इसको लेकर काफी उत्साह देखा गया।

Namaz
अलीगढ़ में विशेष नामाज का आयोजन

अलीगढ़ में मुस्लिम समाज के लोगों ने विशेष नमाज अदा की

अलीगढ़ में मुस्लिम समाज के लोगों ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की सर सैयद मस्जिद में विशेष नमाज अदा की और दुआ की। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने देश की तरक्की के लिए Chandrayaan-3 की सफलता को जरूरी बताया।

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के सर सैयद हाउस की मस्जिद के इमाम मोहम्मद आरिफ ने कहा कि इस दुआ का मकसद यह है कि जो चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग हो रही है, उसे अल्लाह सुरक्षित तरीके से करा दे, और वह कामयाब हो जिससे मुल्क की तरक्की हो।

ऐशबाग दरगाह में विशेष नमाज 

वहीं,  लखनऊ के ऐशबाग ईदगाह में मौलाना खालिद ने चंद्रयान-3 के लिए इसरो को मुबारकबाद देने के साथ ही अभियान की सफलता के लिए दुआ की। इसके साथ ही दारुल उलूम फरंगी महल के विद्यार्थियों ने ईदगाह इमाम के साथ सफल लैंडिंग के लिए नमाज भी अदा की।

यह भी पढ़ें-अगर 23 को लॉन्चिंग टली तो चांद की सतह पर कब लैंड करेगा Chandrayaan-3, ISRO का नया अपडेट