Hindi News

indianarrative

Har Ghar Tiranga अभियान का हुआ आगाज, 15 अगस्त तक हर घर में लहराएगा का देश का झंडा

Har Ghar Tiranga Abhiyan

भारत अपनी आजादी की 75वीं वर्षगांठ का जश्न मना रहा है। इस बीच 15अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस को लेकर तैयारियां जोर-शोर से जारी है और ये अब अंतिम रूप में है। वहीं दूसरी तरफ  'हर घर तिरंगा' अभियान की शुरूआत होगी। दरअसल, आजादी का अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता दिवस को खास बनाने के लिए सरकार 'हर घर तिरंगा' कैंपेन चला रही है। आज से लोग अपने-अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा झंडा फहराएंगे।

इस दौरान सरकार ने 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत सभी लोगों से अपने-अपने घरों या प्रतिष्ठानों पर 13से 15अगस्त तक तिरंगा फहराने की अपील की है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में डाक विभाग भी राष्ट्रीय ध्वज की बिक्री कर अहम रोल निभा रहा है।आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आज से हर घर तिरंगा अभियान की शुरूआत होगी, जो 15अगस्त तक चलेगा। भारत के स्वतंत्रता दिवस के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में तिरंगे को घर-घर तक पहुंचाने और फहराने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने वाला 'हर घर तिरंगा' अभियान आज से शुरू होगा।

पीएम मोदी ने की थी ये खास अपील

केंद्र सरकार पहले ही राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से आग्रह कर चुकी है कि वे राष्ट्रीय नायकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत लोगों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने के लिए प्रोत्साहित करें। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने सभी लोगों से अपने घरों पर तिरंगा लगाने के अपील की थी।

कब फहरा सकते हैं तिरंगा?

देशभर में 'हर घर तिरंगा' अभियान को लेकर लोगों में खूब उत्साह देखने को मिल रहा है। देश में पहले यह जरूरी था कि अगर तिरंगा  खुले में फहराया जाता है, तो उसे सूर्योदय से सूर्यास्त तक फहराये जाने का नियम था। सरकार की ओर से जुलाई 2022 में इसमें संशोधन किया गया और अब लोग दिन-रात अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहरा सकेंगे।