Hindi News

indianarrative

Chandrayaan-3:रोवर और लैंडर को ‘स्लीप मोड’ में डालने की प्रक्रिया एक या दो दिन में शुरु-ISRO

100 मीटर चला प्रज्ञान-ISRO

ISRO प्रमुख एसस सोमनाथ ने कहा कि रोवर और लैंडर को स्लीप मोड में डालने की प्रक्रिया एक या दो दिन में शुरु हो जाएगी। इस बीच खबर मिल रही है कि चांद पर रोवर ने बिना किसी रुकावट के 100 मीटर की दुरी तय कर ली है।

इधर ISRO के लिए शनिवार का दिन बेहद खास रहा। एक तरफ जहां इसरो ने शनिवार को देश के पहले सोलर मिशन आदित्य-एल1 को सफलतापूर्वक लॉन्च कर लिया,वहीं, दूसरी तरफ चंद्रयान 3 के रोवर ने भी चांद पर शनिवार को एक अनोखा कीर्तिमान बनाया है।

ISRO ने बताया कि चंद्रयान 3 के रोवर ने चंद्रमा की सतह पर 100 मीटर तक का सफर तय कर लिया है। और लगातार आगे भी बढ़ रहा है।

चंद्रयान 3 के रोवर की इस सफलता को लेकर ISRO ने एक ट्वीट भी किया। इस ट्वीट में ISRO ने लिखा कि चंद्रयान 3 मिशन, प्रज्ञान 100* यानी प्रज्ञान रोवर ने अभी तक 100 मीटर की दूरी तय कर ली है जो लगातार जारी है।

यह भी पढ़ें-चन्द्रयान-3 की सफलता के बाद सूर्य की ओर बढ़े ISRO के कदम, भारत का पहला सूर्य मिशन आदित्य एल-1 लॉन्च।