Hindi News

indianarrative

Delhi Weather Update: दिल्ली में मॉनसून का काउंटडाउन शुरू,भीषण गर्मी के बीच आज झमाझम बारिश के आसार

Delhi Weather Update

देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। ऐसे में देशवासियो के लिए खुशखबररी है कि उत्तर भारत के कुछ राज्यों में पड़ रही गर्मी से जल्द राहत मिलने वाली है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज, 29जून को गर्मी के बीच बारिश होने के आसार हैं। वहीं एक-दो दिन में मानसून भी दस्तक देने को तैयार है। जिसके बाद रोजाना झमाझम बारिश होगी। हालांकि, राजधानी में आज अधिकतम तापमान 42डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 30डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 42डिग्री सेल्सियस तक जाएगा। राजधानी में बारिश की संभावना है। गुजरात के अहमदाबाद में आज का न्यूनतम तापमान 28डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 39डिग्री सेल्सियस तक जाएगा। आंधी-तूफान के साथ बारिश होगी।

जाने अपने शहर के मौसम का हाल

शहर       न्यूनतम तापमान     अधिकतम तापमान

दिल्ली             30.0                 42.0

श्रीनगर            19.0                 33.0

अहमदाबाद      28.0                39.0

भोपाल             26.0                36.0

चंडीगढ़            31.0                37.0

देहरादून           22.0                31.0

जयपुर              20.0               39.0

शिमला            18.0                 27.0

 मुंबई              26.0                 29.0

लखनऊ          28.0                  31.0 

इन राज्यों में आज बारिश के आसार

मौसम विभाग ने आज और आने वाले दिनों के लिए भारी बारिश के आसार जताए हैं।  हिमाचल प्रदेश में आज और कल, उत्तराखंड में आज और कल (29, 30जून) भारी बारिश के संकेत हैं।  पश्चिमी यूपी में 30 जून, पूर्वी यूपी में 29और 30जून, पूर्वी राजस्थान में 30जून व एक जुलाई को बारिश की संभावना है।  इसके अलावा, मध्य प्रदेश में आज, छत्तीसगढ़ में आज और कल बारिश की संभावना है। वहीं, ओडिशा, झारखंड, केरल, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान में भी बारिश हो सकती है।

मध्य प्रदेश मौसम विभाग ने मंगलवार 28 जून के आंकड़ों को जारी करते हुए बताया कि मध्य प्रदेश में मॉनसून अभी रफ्तार नहीं पकड़ पाया है। एक जून से लेकर 28 जून तक बारिश के आंकड़ों को जारी करते हुए मौसम विभाग ने बताया कि मध्यप्रदेश में 28 जून तक जितनी बारिश होनी चाहिए थी उससे 23% कम बारिश हुई है।  पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 26% तो पश्चिमी मध्यप्रदेश में औसत से 21% कम बारिश रिकॉर्ड की गई है।