Hindi News

indianarrative

Independence Day 2022: भारत ही नहीं बल्कि ये 4 देश भी मनाते हैं 15 अगस्त को आजादी का जश्न

Independence Day 2022

भारतवासियों को 15अगस्त का बेसब्री से इंतजार रहता है, क्योंकि यह दिन हर एक भारतीय के लिए बेहद खास है। यही वो दिन जब 1947में भारत को अंग्रेजी हुकूमत से आजादी मिली थी। भारत की इस आजादी में कई वीरों का अहम योगदान रहा है। आज भारत को आजाद हुए 75साल पूरे हो गए हैं। इस उत्सव को भारत सरकार आजादी के अमृत महोत्सव  के तौर पर मना रही है। इसी बीच 75वां स्वतंत्रता दिवस के जश्न को और धूम धाम से मनाने के लिए भारत सरकार ने घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश के प्रधानमंत्री लाल किले पर तिरंगा फहराया।

मालूम हो, 15अगस्त को भारत को 200सालों के ब्रिटिश शासन से आजादी मिली थी। स्वतंत्रता दिवस वो दिन है जो हमें हमारे स्वतंत्रता सैनानियों के त्याग को याद दिलाता है। भारत को मिली ये आजादी बहुत महत्वपूर्ण थी, क्योंकि इसके लिए देश के वीरों ने अपने प्राणों की कुर्बानी दी और काफी संघर्ष किया। महात्मा गांधी, भगत सिंह, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, सरदार वल्लभभाई पटेल, डॉ.राजेंद्र प्रसाद, मौलाना अबुल कलाम आजाद, सुखदेव, गोपाल कृष्ण गोखले, लाला लाजपत राय, लोकमान्य बालगंगाधर तिलक, चंद्र शेखर आजाद के बलिदान के कारण ही आज हम आजाद भारत में सांस ले पा रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं भारत के अलावा 4दिन ऐसे देश हैं जो इसी दिन अपनी आजादी का जश्न मनाते हैं। इन देशों को भी 15अगस्त के दिन हीं आजादी मिली थी। आइए जानते हैं उन देशों के बारे में…

दक्षिण कोरिया: दक्षिण कोरिया को 15अगस्त 1945में जापान से आजादी मिली थी।

बहरीन: 15अगस्त 1971में बहरीन को ब्रिटेन से आजादी मिली थी।

कांगो:15अगस्त 1960में कांगों को फ्रांस से आजादी मिली थी।

लिकटेंस्टीन: 15 अगस्त 1866 को लिकटेंस्टीन को जर्मनी से आजादी मिली थी।