Hindi News

indianarrative

यह है PM Modi की कूटनीति का असर, रूसी विदेशमंत्री लारोव दिल्ली में, अमेरिका क्यों बोला- ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे- देखें रिपोर्ट

ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे! रूसी विदेश मंत्री की भारत यात्रा के बावजूद अमेरिका बोला

पिछले 24 घण्टों में अमेरिका ने दो बड़े बयान  हैं। पहला यह कि भारत और रूस के संबंधों से उसे कोई आपत्ति नहीं है और अमेरिका-भारत के संबंध पहले की तरह मजबूत रहेंगे। दूसरी बयान यह कि पाकिस्तान को अस्थिर करने या सरकार गिराने के सम्बंध में अमेरिका की कोई भूमिका नहीं है। घरेलू परिस्थितियों में अमेरिका को घसीटने की कोशिश न की जाए। अमेरिका का यह बयान रूसी विदेश मंत्री सरगेई लारोव के दो दिवसीय दिल्ली प्रवास को देखते हुए दिए गए हैं। ध्यान रहे, अल्पमत से संकट में आए पाक प्रधानमंत्री इमरान खान ने आरोप लगाया है कि अमेरिका उन्हें प्रधानमंत्री के पद से हटाने के लिए साजिश कर रहा है। यह साजिश इसलिए कर रहा है क्यों कि वो (इमरान खान) मास्को जाकर रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मिल कर आए हैं।

इमरान खान के आरोपों पर अब अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, इन आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है। हम पाकिस्तान के घटनाक्रम पर बारिकी से नजर बनाए हुए हैं।

रूसी विदेशी मंत्री सर्गेई लावरोव भारत के अपने समकक्ष एस जयशंकर से मुलाकात करेंगे तो अमेरिका की नजरें जरूर टिकी रहेंगी। आपको बता दें कि हाल के दिनों में चीन सहित कई देशों के विदेश मंत्रियों ने भारत की यात्रा की है और रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर चर्चा की है।

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा कि मॉस्को के साथ हर देश के अपने संबंध हैं और वाशिंगटन उसमें कोई बदलाव नहीं चाहता है। प्राइस ने एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा, "विभिन्न देशों के रूसी संघ के साथ अपने संबंध हैं। यह एक ऐतिहासिक तथ्य है। यह भौगोलिक तथ्य भी है। हम इसे बदलना नहीं चाहते हैं।"

उन्होंने कहा, "चाहे वह भारत या दुनिया भर के अन्य भागीदार, हम अपने सहयोगियों के संदर्भ में जो कुछ भी कर सकते हैं, वह कर रहे हैँ। आज अंतर्राष्ट्रीय समुदाय एक स्वर में बोल रहा है।दुनिया रूस की अनुचित, अकारण पूर्व नियोजित आक्रामकता के खिलाफ जोर-शोर से बोल रहा है। भारत सहित तमात देशों को हिंसा को समाप्त करने के लिए प्रयास करना होगा।"