Hindi News

indianarrative

Horoscope Today: जंक फूड खाने से बचे सिंह राशि के लोग, हो सकता हैं पेट खराब, क्रश को प्रपोज करने का अच्छा दिन आज, पढ़ें आज का राशिफल

courtesy google

आज आश्विनी कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और मंगलवार का दिन है | जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा। ग्रहों की स्थिति के बारे में बात करें तो राहु वृषभ राशि में हैं। सूर्य, बुध और मंगल कन्‍या राशि में हैं। शुक्र तुला राशि में हैं। केतु वृश्चिक राशि में हैं। गुरु और शनि दोनों ही वक्री होकर मकर राशि में हैं और चंद्रमा मीन राशि में गोचर में चल रहे हैं। अपनी-अपनी राशि के बारे में विस्तार से जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल-

मेष राशि– आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। ऑफिस में आपके काम को लेकर बॉस आपकी तारीफ करेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशियां आएंगी। जीवनसाथी आज आपसे पहले किये वादे को पूरा करेंगे।

वृष राशि– आज आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और भी अधिक मजबूत होगा। किस्मत के सहयोग से आपका कोई खास काम पूरा होगा। आज का दिन व्यावसायिक प्रगति के लिए अनुकूल है।

मिथुन राशि– आज आज आप अपने रिश्तों को मजबूत बनाने की कोशिश करेंगे। मित्रों के साथ बैठकर अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए बातचीत करेंगे। आज आपका कोई जरूरी काम पूरा हो जायेगा।

कर्क राशि– आज किसी तरह के विवाद में पड़ने से आपको बचना चाहिए। आज आप किसी तरह के विचारों में खोए रहेंगे बेहतर होगा बेवजह तनाव ना लें। आय के स्रोतों में स्थिरता बनी रहेगी। दाम्पत्य जीवन बेहतर रहेगा।

सिंह राशि– आज कोई खास खबर मिलने के योग है। आपको अपने खान-पान में थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है। जंक-फूड खाने से आपको बचना चाहिए। आर्थिक लाभ पाने के लिए आपको मेहनत करनी पड़ेगी।

कन्या राशि– आज किसी काम के लिए योजना बनाने और फैसले लेने के लिए दिन शुभ है। आर्थिक रूप से आप काफी सक्षम रहेंगे। दूसरों की समस्याएं सुलझाने में आप ख़ुशी महसूस करेंगे। नौकरी में तरक्की के उचित अवसर मिलेंगे।

तुला राशि– आज आपका दिन परिवार वालों के साथ बीतेगा। कार्यों में आ रही रुकावटें आज समाप्त हो जाएंगी। आज गुस्से में किसी से बात करने से आपको बचना चाहिए। आज आपकी आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक रहेगी।

वृश्चिक राशि– आज आपकी सारी इच्छाओं की पूर्ति होगी। संतान पक्ष से सुख की अनुभूति होगी जिससे आपकी खुशियां बढ़ेंगी। किसी सवाल में आ रही समस्या आसानी से सॉल्व हो जायेगी। आर्थिक क्षेत्र में आपको तरक्की मिलेगी।

धनु राशि– आज अपने क्रश को प्रपोज करने के लिए अच्छा दिन हैं। व्यापार में आपको अचानक धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। ऑफिस के कुछ सहकर्मी आपके काम में सपोर्ट करेंगे। आज आपको उम्मीद से बढ़कर लाभ मिलेगा।

मकर राशि- आज हर किसी से निजी समस्याओं को शेयर करने से आपको बचना चाहिए। आज आपको परिवार वालों का पूर्ण स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। आप किसी नए बिजनेस में पैसा लगाने के बारे में विचार करेंगे।

कुंभ राशि- आज ऑफिस में काम कर रहे किसी सहयोगी से आपकी अच्छी जान पहचान होगी। आज बच्चों का स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आज आपकी कार्य क्षमता में बढ़ोतरी होगी। दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा।

मीन राशि- आज किसी काम में बड़े भाई की सलाह फायदेमंद साबित होगी। आज परिवार में सब कुछ अच्छा बना रहेगा। आज कुछ खास लोगों से मिलना और बातें करना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। बड़े-बुजुर्ग आपके फैसलों में साथ रहेंगे।