Hindi News

indianarrative

Aaj Ka Rashifal: विशेष संयोग और आज कैसा रहेगा आपका राशिफल, देखें यहां सारी जानकारी

विशेष संयोग और आज का राशिफल

विक्रम संवत 2079 माधव मास यानीवैशाख मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा है। पूर्णिमा काल सुबह 9बजकर 43मिनट तक है। भारत में भले ही न दिखा हो लेकिन चंद्रग्रहण भी। आज की पूर्णिमा स्नान-दान की पूर्णिमा है। कई संयोगों के साथ शुरु हुए आज के दिन कैसा रहेगा आपका राशिफल आईए देखते हैंः

मेष राशि

इस राशि के जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें आज किसी कंपनी से ऑफर मिल सकता है। आज आपको बड़े भाई का सहयोग प्राप्त हो सकता है। आप जीवनसाथी के साथ मिलकर धार्मिक काम में सहयोग दे सकते हैं, जिससे समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। कारोबार में व्यस्तता हो सकती है। खुद को आर्थिक तौर पर मजबूत करने की कोशिश करेंगे। रुका हुआ धन मिलने की सम्भावना है।

वृष राशि

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आर्थिक रूप से लाभ मिलेगा। इस राशि के जिन लोगों का इलेक्ट्रॉनिक्स का बिजनेस है, उन्हें आज अधिक मुनाफा होगा। आपको दाम्पत्य जीवन में सुख प्राप्त होगा। बच्चों से सहयोग मिलेगा। घर पर कोई रिलेटिव आ सकते हैं, जिससे आपको अच्छा लगेगा। खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। परिवार से सहयोग मिलेगा। किसी खास काम में आपकी प्लानिंग सक्सेस होगी।

मिथुन राशि

ऑफिस का माहौल थोड़ा अलग होने के कारण आपको कार्यों को पूरा करने में वक्त लगेगा।  आपको अपने खान-पान में थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है। आज किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। इस राशि के स्टूडेंट्स अपने पढ़ाई-लिखाई में थोड़ा बदलाव करने की सोचेंगे। इस राशि के छोटे बच्चों को पिता से कोई अच्छा-सा गिफ्ट मिलेगा।

कर्क राशि

कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार जरूर कर लें। आज का दिन व्यावसायिक प्रगति के लिए अनुकूल है। आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपके काम धीमी गति से पूरे होंगे। लोगों का सहयोग पाने के लिये आपको मेहनत करनी पड़ सकती है। दाम्पत्य जीवन में चल रहा मन मुटाव आज समाप्त हो जायेगा।

सिंह राशि

आपको किसी पारिवारिक काम से बाहर जाना पड़ सकता है, इससे आपका पूरा दिन बिजी हो सकता है। अपने लिये समय निकालने में थोड़ी दिक्कत आ सकती है। आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। काम का बोझ अधिक हो सकता है। ऑफिस में आपसे पिछले दिनों की रिपोर्ट ली जा सकती है। किसी के भरोसे कोई काम शुरू न करें। काम फैलने के कारण मेहनत भी ज्यादा करनी पड़ सकती है।

कन्या राशि

भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। संतान के साथ आपके संबंधों में सुधार होगा। माता से आपको पूरी मदद मिलेगी। रुके हुए पैसों के लिए कोई नया प्लान दिमाग में आयेगा। आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपको मन-मुताबिक फल प्राप्त होगा। इस राशि के कॉमर्स फील्ड के छात्रों को आज कुछ नया सीखने को मिलेगा। आप अपना पक्ष बेहतर ढंग से रख सकेंगे।

तुला राशि

सोच-समझकर ही कोई बड़ा कदम उठाएं। पारिवारिक मामलों पर आपको काफी समय देना पड़ सकता है। किसी की बात का आपको बुरा लग सकता है। आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आर्थिक रूप से लाभ पाने के लिये थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। किसी बात को लेकर मन में बेचैनी हो सकती है। दूसरों की सलाह पर ज्यादा भरोसा करना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा।

वृश्चिक राशि

किसी खास व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। इस राशि के जो लोग पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें आज अपने काम के लिये तारीफ मिल सकती है। आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। समाज में मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। कारोबार में सफलता और नौकरी में तरक्की हो सकती है। किसी महिला मित्र का सहयोग मिलेगा।

धनु राशि

आज आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। यात्रा में लाभ मिलेगा।  करियर भी बेहतर रहेगा। किसी मित्र से सहयोग मिलेगा। परिवार में एक दूसरे के साथ आपसी सामंजस्य बेहतर होंगे।  आध्यात्म की तरफ रुझान बना रहेगा। जिस किसी काम को करने का प्रयास करेंगे, उस काम में अच्छी कामयाबी मिलेगी।

मकर राशि

आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे। साथ ही आप नए काम की योजना भी बनायेंगे। आय के स्रोतों में वृद्धि होगी। आज ऑफिस में एक्सट्रा समय देने से रुका हुआ काम पूरा हो जायेगा।  किसी तरह के विवाद में पड़ने से बचना चाहिए। क्रोकरी का व्यापार कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा होने वाला है।

कुंभ राशि

आज आप अपनी सारी ऊर्जा अपने नए प्रोजेक्ट में लगायेंगे और अपने प्रयासों को दुगना भी करेंगे। अगर आप बहुत दिनों से विदेश में जाकर नौकरी करना चाह रहे हैं, तो आज का दिन अनुकूल फल प्रदान करने वाला है। आय के नए स्रोत सामने आ सकते हैं। ऑफिस का काम रोज की तुलना में आज बेहतर तरीके से होगा।

मीन राशि

किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। रोजगार के उचित अवसर मिलेंगे। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। आज आर्थिक लाभ की दृष्टि से किये गये प्रयास सफल हो सकते हैं। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होने का योग है। धर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सेहत के लिहाज से दिन अनुकूल है।