Hindi News

indianarrative

गुरुवार को मेष समेत इन दो राशियों के लिए बन रहे बेहद खास योग, बनेंगे बिगड़े काम, जानें अपना हाल

Aaj Ka Rashifal 9 March 2023

Horoscope Today: आज चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि के साथ गुरुवार का दिन है। आज का दिन काफी शुभ है क्योंकि आज को भाई दूज का पर्व मनाया जा रहा है। इसके साथ ही सुबह 4 बजकर 20 मिनट से 10 मार्च को सुबह 5 बजकर 57 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा चंद्रमा कन्या राशि और सूर्य कुंभ राशि में विराजमान है। ग्रह और नक्षत्रों की स्थिति के हिसाब से आज का दिन कई राशियों के लिए अच्छा जानेवाला है। जानिए आज का राशिफल।

मेष राशि- शत्रुजयी बने रहेंगे। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान व व्यापार अद्भुत रहेगा। गणेश जी को प्रणाम करना और उन्हें दूर्वा घास अर्पित करना शुभ रहेगा।

वृषभ राशि– भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। प्रेम में तूतू-मैंमैं संभव है। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। स्वास्थ्य नरम गरम। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार आपका सही चलता रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि– कलह से बचें। घरेलू चीजों को बहुत शांत होकर निपटाएं। स्वास्थ्य ठीक ठाक। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

कर्क राशि- जो भी आपने व्यावसायिक रूप से सोच रखा है उसे पूरा करें। शुभ होगा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु का दान करें।

सिंह राशि– रुपए-पैसे आएंगे। कुटुंबों में थोड़ी हलचल रहेगी। जुबान के कारण कुछ ऐसा बोल जाएंगे जिससे अनबन हो सकती है। निवेश करने से बचें। स्वास्थ्य ठीक ठाक। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।

कन्या राशि– स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। ओजस्वी तेजस्वी बनी रहेंगे। आकर्षण के केंद्र बनें रहेंगे। शुभ संकेत दिखाई पड़ रहा है। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

ये भी पढ़े: Vastu Tips:ये छोटू सा पौधा करता है तेजी से पैसों की बौछार,इस दिशा में लगाने से तुरंत होगा चमत्कार

तुला राशि- मन थोड़ा चिंतित रहेगा। निर्थक भय बना रहेगा। सिरदर्द, नेत्रपीड़ा बनी रहेगी। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि– आय के नवीन साधन बनेंगे। कुछ पुराने साधन से भी पैसे आएंगे। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम-संतान अच्छा रहेगा। व व्यापार बहुत अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि– उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। व्यावसायिक सफलता। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा है। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

मकर राशि– भाग्य साथ देगा। यात्रा में लाभ होगा। धार्मिक बने रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम- संतान अच्छा व व्यापार भी अच्छा। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि– किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान मध्यम रहेगा व व्यापार आपका लगभग सही चलेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि– जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। चली आ रही परेशानी दूर होगी। आपस की अनबन दूर होगी। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार सबकुछ अच्छा दिख रहा है। काली जी को प्रणाम करें।