Hindi News

indianarrative

Name Astrology: अपने पिता को धनवान बनाती हैं इन नाम की लड़कियां, होती हैं बेहद भाग्यशाली

Lucky Girls Astrology

Name Astrology: नाम ज्योतिष व्यक्ति के जीवन से जुड़ी बातों की गणना करता है। दरअसल, व्यक्ति की जन्म राशि के आधार पर ही उसका नामकरण किया जाता है और व्यक्ति के नाम का असर उसके जीवन पर प्रभाव डालता है। हर नाम के लोगों में अलग-अलग विशेषता होती है, जो उन्हें दूसरों से अलग बनाती है और यही उनकी पहचान होती है। इसी कड़ी में आज हम जानेंगे उन नाम की लड़कियों के बारे में जो किस्मत की काफी धनी होती हैं और अपने पिता के लिए भी बेहद लकी मानी जाती हैं। तो आइये जानते हैं इन लड़कियों के नाम के बारे में।

हू, हे से शुरू होने वाले नाम

जिन लड़कियों का नाम हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो और वे से शुरू होता है वो लड़कियां किस्मत की धनी मानी जाती है। अगर इन नाम की लड़कियों का नाम उनकी राशि के अनुसार रखा गया है तो इनकी राशि कर्क मानी जाएगी। इन नाम की लड़कियां कम उम्र में ही एक अलग पहचान बना लेती हैं। ये अपने पिता का तुरंत ही दिल जीत लेती हैं। ये कोई भी काम लगन के साथ करती हैं। इन्हें भाग्य का भी भरपूर साथ मिलता है। ये अपने पिता के लिए काफी लकी साबित होती हैं।

ये भी पढ़े: Astro Tips: उल्टे पड़े जूते-चप्पलों को तुरंत कर दें सीधा, नहीं तो झेलनी पड़ेगी मुसीबतें

पा, ठ से शुरू होने वाले नाम

जिन लड़कियों का नाम ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे से शुरू होता है उनकी राशि कन्या मानी जाती है। इन नाम की लड़कियां पिता की किस्मत चमकाने वाली मानी जाती हैं। इनकी वाणी काफी मधुर होती है। ये अपने परिवार का खूब नाम रोशन करती हैं। ये अपने पिता की लाडली होती हैं।

जा,खो, गा से शुरू होने वाले नाम

जिन लड़कियों का नाम भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी से शुरू होता है उनकी राशि मकर मानी जाती है। इन नाम की लड़कियां काफी गुणवान होती हैं और अपने गुणों से लोकप्रियता हासिल कर लेती हैं। नौकरी और बिजनेस में इनका प्रदर्शन शानदार रहता है। ये अपने पिता के लिए भाग्यशाली मानी जाती हैं।