Hindi News

indianarrative

Vastu Tips: तुलसी के गमले को बाहर से नहीं रखें खाली, इन चिह्नों से रातोंरात पलट जाएगी किस्‍मत

Tulsi Plant Benefits

Vastu Tips: हिन्दू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत पवित्र माना गया है। ज्‍यादातर घरों में इस पौधे को लगाया जाता है। मान्‍यता है कि इस पौधे को लगाना शुभ होता है। इसके अलावा अगर रोज देवी तुलसी की पूका की जाए तो इससे कई तरह की परेशानियां दूर होती हैं। इस पौधे का इतना महत्‍व है कि इसे घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा (positive energy) का संचार होता है और परिवार में खुशहाली का माहौल बनता है। भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्‍त करने के लिए आप इस पौधे की पूजा जरूर करें। अगर आप इस पौधे के गमले पर इन चिह्नों को बना देंगे मो आपका भाग्‍य बदल सकता है।

चक्र बनाना लाभकारी

तुलसी के गमले पर चक्र का निशान बना सकते हैं। ऐसा करने से आपके जीवन में आर्थिक संकट नहीं आएगा और आपको बरकत भी होगी। चक्र बनाने से लोगों के जीवन में संकट भी दूर होते हैं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का माहौल बनता है और मन को शांति मिलती है।

स्वास्तिक का चिह्न बनाए

अगर आप तुलसी के पौधे पर स्वास्तिक का चिह्न बनाएंगे तो इससे आप पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी। मान्यताओं के मुताबिक ऐसा करने से मां लक्ष्मी के अलावा भगवान विष्णु भी प्रसन्न हो जाते हैं और इस तरह लोगों की जिंदगी में सुख-समृद्धि आती है। आप जानते ही हैं हिंदू धर्म में कोई भी शुभ कार्य शुरू करने से पहले स्वास्तिक का चिन्ह बनाया जाता है और फिर पूजा की जाती है। ऐसा मान्‍यता है कि ऐसा करने से कार्य सफल होते हैं।इसके अलावा स्वास्तिक का चिन्ह मंगल प्रतीक भी माना गया है। स्वास्तिक शब्द ‘सु’ और ‘अस्ति’ से मिलकर बना है। यहां ‘सु’ का अर्थ शुभ होता है। वहीं ‘अस्ति’ का अर्थ होना। इस तरह इसका मतलब होता है ‘शुभ हो’, ‘कल्याण हो’।

ये भी पढ़े: माघ महीने में सिर्फ एक बार कर लें तिल के ये टोटके,तुरंत होगा हर एक कष्ट का निवारण

शंख का उपाय करें

पूजा-पाठ में शंख का उपयोग बेहद शुभ माना जाता है, जो लोग अपने घर में सुबह-शाम शंख बजाते हैं, उन्‍हें काफी फायदा मिलता है क्‍योंकि इसकी ध्वनी से घर में नकारात्मकता दूर होती है। अगर आपके यहां तुलसी का गमला है तो आप उस पर शंख का चिह्न बना सकते हैं। इससे आपके जीवन की बाधाएं दूर हो जाएंगी। इससे आपको भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होगा।