Hindi News

indianarrative

शनिवार को इन राशियों पर रहेगी शनिदेव की कृपा, जानिए आपकी राशि में क्या लिखा

Aaj Ka Rashifal, 24 December 2022

Aaj Ka Rashifal: ग्रहों का गोचर देश-दुनिया को ही नहीं बल्कि मनुष्यों को भी प्रभावित करता है। पंचांग के अनुसार 24 दिसंबर को धनु राशि में बड़ी हलचल देखने को मिल रही है। इस हलचल का आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा, इससे जानना बहुत जरुरी है। पंचांग के अनुसार 23 दिसंबर 2022, शुक्रवार को पौष मास की अमावस्या है। पौस की अमावस्या तिथि को महत्वपूर्ण माना गया है। इस दिन मूल नक्षत्र और गण्ड योग रहने वाला है। चंद्रमा का गोचर धनु राशि (Sagittarius) में हो रहा है। जहां तीन बड़े और महत्वपूर्ण ग्रह पहले से ही विराजमान हैं। धनु राशि में ग्रहों के राजा सूर्य, ग्रहों के राजकुमार बुध और भोग विलास के कारक माने जाने वाले शुक्र ग्रह धनु राशि में ही गोचर कर रहे हैं। धनु राशि में चार ग्रहों की युति 24 दिसंबर 2022 तक रहेगी। चार ग्रहों की युति का फल आपकी राशि पर क्या होगा आइए जानते हैं।

मेष राशि: चन्द्रमा भाग्यभाव ,द्वादश गुरु व कर्म स्थान के शनि लाभ देंगे ।आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। जाँब में परफार्मेंस सुखद है। छात्र लाभान्वित होंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है।मङ्गल गोचर जमीन या मकान क्रय करने के लिए शुभ है। तिल का दान करें।

वृष राशि:आज का दिन चन्द्रमा इसी राशि से अष्टम दिवस को शुभ बनाएंगे।आफिस सम्बंधित कार्यों में मन व्यस्त हो सकता है। इस राशि से अष्टम सूर्य शुभ है व मंगल धन प्रदान करेंगे। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी।नीला व हरा रंग शुभ है।

मिथुन राशि: सप्तम चन्द्रमा व सूर्य दाम्पत्य जीवन में लाभ दे सकते हैं। शनि के मकर में गोचर के कारण व्यवसाय सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें।सफेद व नीला रंग शुभ है। लव लाइफ सुखद रहेगा।कम्बल का दान करें।

कर्क राशि: आज का दिन चन्द्रमा इसी राशि से खष्ठम में है। आज व्यवसाय में सफलता का दिवस है।शिक्षा को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। पीला व नारंगी रंग शुभ है।श्री विष्णु जी की उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा।गुड़ का दान करें।

सिंह राशि: सूर्य -चन्द्रमा का इस भाव से पँचम भाव में गोचर आज आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता देगा। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।पीला व नारंगी रंग शुभ है।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व अन्न का दान करें।

कन्या राशि: चतुर्थ भाव में चन्द्रमा -सूर्य तथा सप्तम गुरु व्यवसाय के लिए शुभ हैं।जाँब में उन्नति से प्रसन्नता होगी। रुका धन मिल सकता है।पिता का आशीर्वाद लें।आर्थिक लाभ सम्भव है।भगवान शिव जी की पूजा करते रहें।नारंगी व हरा रंग शुभ है।ऊनी वस्त्रों का दान करें।

ये भी पढ़े: तीखी लाल मिर्च का कमाल, बना देगी आपको मालामाल,टोटके जानकर हो जाएंगे हैरान

तुला राशि: व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी ।जाँब में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। आर्थिक सुख के लिए श्री सूक्त का पाठ करें।आज कर्क व सिंह राशि के मित्रों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। लाल व पीला रंग शुभ है। सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ लाभदायी रहेगा।

वृश्चिक राशि: चन्द्रमा का इस राशि से द्वितीय व शनि तृतीय गोचर कर रहे हैं।जांब में सफलता की प्राप्ति होगी। लाल व आसमानी रंग शुभ है।धार्मिक पुस्तकों का दान करें।वाहन क्रय करने के संकेत हैं।हनुमान जी की पूजा करें।घर में तुलसी का पेड़ लगाएं।

धनु राशि: आज चन्द्रमा -सूर्य इसी राशि में व गुरु का गोचर मीन में है। बहुत दिनों से रुके कार्य को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी।शिक्षा में सँघर्ष के संकेत हैं।हरा व नारंगी रंग शुभ है।परिवार को लेकर प्रसन्न रहेंगे। कम्बल का दान करें।

मकर राशि: चन्द्रमा द्वादश भाव में हैं। धार्मिक कार्यों में लाभ मिल सकता है।पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा।सफेद व बैगनी रंग शुभ है।धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। मूूंग का दान करें।पिता का आशीर्वाद लें।

कुंभ राशि: राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।जीवन में सफलता के लिए सुंदरकांड का पाठ करें ।बैगनी व सफेद रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं। जाँब परिवर्तन से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। वृक्षारोपण करें।

मीन राशि: चन्द्रमा -सूर्य दशम गोचर करेंगे।आज इस राशि से एकादश शनि तथा इस राशि में स्थित गुरु धन का आगमन करवा सकते हैं।छात्रों को सफलता के संकेत हैं।धन आगमन से खुश रहेंगे।पीला व सफेद रंग शुभ है।