Hindi News

indianarrative

Sawan 2023: सावन के महीने में घर पर जरूर लगाएं ये 4 पौधे, मिलेगी महादेव की असीम कृपा

सावन के महीने में घर में इन पौधों को लगाएं

Sawan 2023: सावन के महीने की शुरुआत 4 जुलाई से हो गई है। इस बार सावन बेहद खास है, क्योंकि इस बार सावन पूरे महीने का है। इस दौरान शिवजी को प्रसन्न करने के लिए शिव भक्तों को 8 सोमवार मिलेंगे। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सावन का महीना बेहद महत्व रखता है। कहा जाता है इस दौरान विष्णु निद्रा अवस्था में होते हैं तो सृष्टी का संचालन शिवजी ही करते हैं। वहीं कहा ये भी जाता है इस दौरान पूरी श्रद्धा से शिवजी की पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होती है। इसके साथ ही सावन के महीने में कुछ पौधे लगाना भी शुभ माना जाता है। कहा जाता है इन पौधों को लगाने से शिवजी का आशीर्वाद प्राप्त होता है और घर में धन की कभी कमी नहीं होती।

आएगी सुख-समृद्धि

शिव जी को आंकड़े का पौधा बेहद प्रिय होता है। शिव जी की पूजा में आंकड़े के फूल विशेष तौर पर चढ़ाए जाते हैं। यदि अगर आप सावन के महीने में इस पौधे को अपने घर में लगाते हैं तो नकारात्मक ऊर्जा घर से दूर बनी रहती है। साथ ही घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

इससे मिलेगी महादेव की कृपा

धतूरे का पौधा भी शिव जी के प्रिय पौधों में से एक है। शिव जी पर धतूरा चढ़ाने से भी व्यक्ति को विशेष फल प्राप्त होता है। वहीं अगर आप सावन के महीने में घर में धतूरे का पौधा लगाते हैं तो इससे शिवजी प्रसन्न होते हैं।

ये भी पढ़े: Sawan 2023: सावन में 8 नहीं बल्कि इतने सोमवारी व्रत ही होंगे मान्य, जानिए इनकी तिथि

बेलपत्र करेगा वास्तु दोष दूर

शिव जी को बेलपत्र बेहद प्रिय होता है। शिवलिंग पर बेलपत्र आवश्यक रूप से चढ़ाया जाता है। मान्यताओं के अनुसार, इस पौधे को सावन के महीने में घर में लगाने से धन की कमी दूर होती है। साथ ही बेलपत्र से वास्तु दोष भी खत्म होते हैं।

तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का का महत्व है। तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी की वास माना गया है। अधिकतर घरों में तुलसी का पौधा पाया जाता है। सावन में घर में तुलसी लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है।