Hindi News

indianarrative

Feng Shui Tips: घर में कछुआ रखने के एक नहीं बल्कि अनेकों फायदे, लेकिन रखने से पहले जरूर रखें दिशा का ध्यान

tortoise brings wealth

फेंगशुई अनुसार घर में कछुआ की मूर्ति रखना बेहद  शुभ माना जाता है। यही नहीं इसे लंबी आयु का प्रतीक माना जाता है और ये घर में सकारात्मक ऊर्जा लाने का काम करता है। कछुआ कई तरह की धातु में आता है और तरह के मेटल के कछुए का अपना अलग महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं मुताबिक कछुआ भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है। तो आज हम आपको बताने वाले हैं घर में किस धातु का और किस दिशा में कछुआ रखना धन आगमन का रास्ता खोलता है।

घर में कछुआ रखने के फायदे…

-कछुए की मूर्ति सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती हैं।

-धन, समृद्धि, सौभाग्य और शक्ति को भी आकर्षित करती है।

-करियर में अच्छी तरक्की मिलती है।

-बिजनेस में लाभ मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

-मां लक्ष्मी का हमेशा वास रहता है।

घर में कछुआ रखने का उत्तम दिन?

वास्तु के मुताबिक बुधवार, गुरुवार या शुक्रवार में से किसी भी दिन घर में कछुआ रख सकते हैं।

किस धातु का कछुआ किस दिशा में रखें?

-धातु का कछुआ नॉर्थ या नॉर्थ वेस्ट दिशा में रखें।

-लकड़ी का कछुआ ईस्ट या साउथ ईस्ट दिशा में रखें।

-ग्लास या क्रिस्टल का कछुआ साउथ-वेस्ट या नॉर्थ वेस्ट दिशा में रखें।

-पत्थर का कछुआ पश्चिम दिशा में रखें।

धन प्राप्ति  के लिए कछुए की कौन सी मूर्ति किस दिशा में रखें?

-करियर में ग्रोथ के लिए काले रंग के कछुए की धातु की मूर्ति या पेंटिंग लिविंग रूम या कार्यस्थल पर रखनी चाहिए। इस बात का ध्यान रखें कि कछुए की मूर्ति के मुंह में चीनी सिक्का होना चाहिए। क्योंकि ये आय में बढ़ोतरी का संकेत माना जाता है। मूर्ति को इस तरह से रखें कि इसका मुंह घर के मुख्य द्वार की तरफ रहे।