Hindi News

indianarrative

White Hair: क्या आपके बाल भी जवानी में हो गए हैं सफ़ेद? कर लें बस यह छोटा सा काम, कुछ ही दिनों में दिखेगा अंतर

आंवला (Amla) हमारे बालो के लिए हमेशा से अच्छा माना जाता है। आंवला (Amla) हमारे बालों की ख़ूबसूरती और मज़बूती बढ़ाता है। आंवला (Amla) बालों के लिए जरूरी है, खासकर यदि आप स्कैल्प में सुधार करना चाहते हैं। आंवला या भारतीय करौदा में बहुत सारे आवश्यक फैटी एसिड होते हैं जो बालों को मजबूत करते हैं, बालों को मजबूती और चमक देते हैं।” हालांकि यह शुरुआत में एक आयुर्वेदिक उपाय हो सकता है, लेकिन इसे आधुनिक हेयरकेयर उत्पादों में भी पसंद किया गया है। तो चलिए आपको बताते हैं की बालों के लिए इसका मास्क कैसे बनाया जाएं।

शिकाकाई और रीठा पाउडर

सबसे पहले शिकाकाई, रीठा और आंवाला पाउडर को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसके बाद इसे रातभर ढक कर रखें। अगले दिन इसे अपने बालों पर लगाएं और पूरे 1 घंटे बाद इसे साफ पानी से साफ कर लें।

एलोवेरा और Amla पाउडर

एलोवेरा के ताजे पत्तों को अच्छे से पीसकर आंवले के पाउडर में मिला दें। इसमें हलका गर्म पानी डालकर उसे ठंडा होने के लिए रख दें। इसके बाद बालों पर पेस्ट बनाकर लगाएं। 1 घंटे बाद बालों साफ पानी से धो लें। इसे सफेद बाल भी काले और घने हो जाएंगे।

आलू का मास्क

सबसे पहले एक बर्तन में पानी डालकर आलू उबालें। अब आलू को छानकर पानी अलग कर लें. इस पानी में 2 चम्मच दही मिलाकर स्कैल्प और बालों पर अप्लाई करें। सूखने के बाद बालों को साफ पानी से धो लें।

नारियल तेल और आंवला पाउडर

वहीं दूसरी ओर सफेद और झड़ते बालों को रोकने के लिए एक कटोरी में नारियल तेल लें। इसमें आंवला पाउडर मिक्स कर दें। इसके बाद दोनों को गर्म करें। दोनों को काला होने तक आंच लगाए। इसके बाद ठंडा होने के लिए रख दें। फिर इसे अपने बालों पर लगाएं और 1 घंटे बाद साफ पानी से धो लें। यकीनन महीने में 3 – 4 बार प्रयोग करने से लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें: Hair Growth: कमर तक लंबे बाल पाने के लिए अपनाये ये चमत्कारी नुस्खा, मिलेंगे गजब के फायदे