जीवनशैली

बड़ी से बड़ी मुसीबत से छुटकारा दिलाने में बेहद कारगर है अशोक के पत्तों के ये अचूक उपाय

Ashok ke Patton ka Upay: हिन्दू धर्म में अशोक के पत्तों को बहुत शुभ माना गया है। मान्यता यह भी है कि अशोक के पत्तों पर कोई मीठी सामग्री रखकर भोग लगाने से भगवान प्रसन्न होते है और जातक को मनचाहा वरदान देते हैं। यही नहीं किसी भी मांगलिक कामों के दौरान अशोक के पत्तों की माला बनाकर घर के दरवाजे पर टांगी जाती है, जिससे घर में सुख-समृद्धि का प्रवाह बढ़ता है। तो इसी कड़ी में आज हम आपको अशोक के पत्तों से जुड़े ऐसे ही चमत्कारिक उपायों के बारे में आपको अवगत करवाते हैं।

ग्रह-दोष के लिए

सनातन धर्म के ग्रंथों के मुताबिक ग्रह दोष को दूर करने के लिए अशोक के पत्तों का इस्तेमाल किया जा सकता है। जी हां, इसके लिए अशोक के पत्तों को पीसकर नहाने के पानी में मिला लेना चाहिए। इसके बाद उसी जल से स्नान करने पर ग्रह दोष शांत होने लगते हैं।

शादी की बाधा दूर करे

ऐसे लोग जिनकी शादी में बाधा आ रही है, वे भी अशोक के पत्तों का उपाय कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें गुरुवार के दिन अशोक के 7 पत्ते लेकर उन्हें कलश के जल में डुबा देना चाहिए। फिर अगले दिन यानी शुक्रवार को उन पत्तों पर शुक्र मंत्र लिखकर ईश्वर से प्रार्थना करनी चाहिए। ऐसा करने से शादी के योग बनने शुरू हो जाते हैं।

वास्तु दोष के लिए

अगर आप घर में वास्तु दोष की समस्या से जूझ रहे हैं तो अशोक के पत्तों की माला बनाकर घर के मुख्य द्वार पर टांगना शुरू कर दें। लगातार 11 रविवार तक यह उपाय करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ जाता है और बुरी शक्तियां दूर भागने लगती हैं।

ये भी पढ़े: 12 फरवरी तक इन चार राशियों पर जमकर मेहरबान होंगे सूर्य देव, लिस्ट में चेक करें अपनी राशि

बीमारी के उपाय

लगातार चल रही बीमारी को दूर भगाने में भी अशोक के पत्तों का उपाय कारगर माना जाता है। इसके लिए गुरुवार के दिन अशोक के पत्ते पर अपनी बीमारी का नाम लिखकर नदी में प्रवाहित कर देना चाहिए। ऐसा करने से वह बीमारी धीरे-धीरे कमजोर होकर विदा हो जाती है।

खुशहाल जीवन के लिए

अपने जीवन को खुशहाल रखने के लिए भी आप अशोक के पत्तों का उपाय कर सकते हैं। इसके लिए आप रोजाना अशोक के एक पत्ते पर कुमकुम लगाकर मंदिर में रख दें। मान्यता है कि ऐसा करने से जिंदगी में खुशहाली बनी रहती है और घर के सदस्यों में एकता बढ़ती है।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago