Hindi News

indianarrative

12 फरवरी तक इन चार राशियों पर जमकर मेहरबान होंगे सूर्य देव, लिस्ट में चेक करें अपनी राशि

Surya Rashi Parivartan 2023

 Surya Rashi Parivartan: बीती 14 जनवरी की मध्यरात्रि को सूर्य देव ने मकर राशि में प्रवेश किया था। ज्योतिषशास्त्र में सूर्य भगवन का बेहद खास स्थान है। सूर्य देव के शुभ होने पर व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है। सूर्य देव के राशि परिवर्तन करने से कुछ राशि वालों को शुभ तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होगी। 12 फरवरी तक सूर्य देव मकर राशि में ही रहेंगे। सूर्य देव मकर राशि में रहकर कुछ राशि वालों पर विशेष कृपा करेंगे। तो आइये जानते हैं 12 फरवरी तक का समय किन राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है

मेष राशि –

कारोबार के विस्तार की योजना साकार होगी।
भाइयों का सहयोग मिलेगा।
घर-परिवार में मांगलिक कार्य होंगे।
वस्त्रादि उपहार भी मिल सकते हैं।
नौकरी में परिवर्तन के साथ दूसरे स्थान पर भी जाना पड़ सकता है।
आयात-निर्यात कारोबार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
माता का सानिंध्य मिलेगा।
वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है।
नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि –

आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे।
घर-परिवार की सुख सुविधाओं का विस्तार होगा।
जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे।
कार्यक्षेत्र में परिवर्तन संभव है।
माता का सानिंध्य व सहयोग मिलेगा।
लाभ में वृद्धि की संभावना है।
नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।

ये भी पढ़े: शुक्रवार को इन राशि वालों के चमकेंगे सितारे, धन और सेहत के मामले में रहेंगे लकी

कर्क राशि –

आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे।
अध्ययन में रूचि रहेगी।
नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है।
किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।
भाइयों के सहयोग से कार्यों में सफलता मिलेगी।
माता का सहयोग मिलेगा।
माता से धन प्राप्ती के योग हो सकते हैं।
किसी मित्र का आगमन हो सकता है।
बौद्धिक कार्यों से धर्नाजन होगा।

वृश्चिक राशि –

मन में प्रसन्नता के भाव तो रहेंगे।
नौकरी में किसी दूसरे स्थान पर जाना हो सकता है।
आय में वृद्धि होगी।
अफसरों का सहयोग मिलेगा।
परिवार का भी सहयोग मिलेगा।
किसी पुराने मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं।
वस्त्रादि उपहार स्वरूप प्राप्त हो सकते हैं।