Hindi News

indianarrative

Astro Tips: इन चीजों का हाथ से गिरना माना जाता है अशुभ, इन जगहों पर कभी नहीं करें भूल चूक

Vastu Tips

Astro Tips: कभी कभार ऐसा होता है जब काम करने के दौरान हमारे हाथों से कई चीजें नीचे गिर जाती है। लेकिन कुछ ऐसी चीजें होती हैं। जिनका हाथों से छूटकर नीचे गिरना बेहद अशुभ माना जाता है। यह इस बात की तरफ संकेत देती हैं कि हमारे जीवन या घर में कोई अप्रिय घटना घटने वाली है या धन हानि हो सकती है। ऐसी स्थिति में लोगों को इन चीजों के बारे में पता होना जरूरी है। आइये जानते हैं इन घटनाओं के बारे में पूरी जानकारी।

नमक: यदि कभी हाथ से नमक बार बार नीचे गिरता है तो ये पैसों की तंगी का संकेत देता है। कई जगह नमक का गिरना उम्र कम होने से जोड़कर भी देखा जाता है।

चावल: चावल को पूजा में अनिवार्य रूप से शामिल किया जाता है। यदि चावल से भरा बर्तन हाथ से गिरता है तो माना जाता है कि कोई अशुभ घटना होने वाली है।

शक्कर: अगर चीनी आपके हाथ से गिरती है तो माना जाता है कि यह कोई बुरी खबर आने का संकेत है। इसे रिश्तों में कड़वाहट घुलने से जोड़कर भी देखा जाता है।

ये भी पढ़े: Vastu Tips:घर में रखीं ये 5 पुरानी चीजें बनती हैं दुर्भाग्य की वजह,तुरंत निकाल फेंकिए बाहर

नारियल: हाथ से नारियल गिरना तरक्की रोकने का संकेत देता है। यह पूजा में शामिल किया जाता है तो इसे पैर लगना भी शुभ नहीं माना जाता है।

दूध: दूध को मान्यताओं में शुभ और शुद्धता का प्रतीक माना गया है। दूध के हाथ से छूटकर गिरने को परेशानी लाने वाला माना जाता है। हालांकि अगर दूध गैस पर उबल कर नीचे गिरता है तो ये शुभ संकेत गिना जाता है।