Hindi News

indianarrative

श्री कृष्ण के सबसे प्रिय महीने भाद्रपद पर मेष से लेकर ये तीन राशि वाले होंगे कान्हा की असीम कृपा के हकदार

भगवान कृष्ण का सबसे प्रिय माह भाद्रपद

सावन महीने के समापन के बाद भाद्रपद महीने की शुरुआत होती है। ये महीना भगवान श्री कृष्ण के लिए बेहद प्रिय माना जाता है। खास बात इसी महीने जन्माष्टमी, हरतालिका तीज और गणेश उत्सव जैसे बड़े त्योहार आते हैं। हिन्दू पंचांग के मुतबिक महीने की शुरुआत 12अगस्त से हुई है और इसकी समाप्ति 10सितंबर को होगी। इस महीने पूजा, पाठ, ध्यान, दान, पुण्य आदि का विशेष महत्व बताया गया है। यहां आप जानेंगे भगवान कृष्ण का ये प्रिय महीना किन राशियों के लिए शुभ साबित होने वाला है।

मेष राशि: इस राशि वालों को आर्थिक लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। अटके हुए काम पूरे होने के आसार हैं। कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। संतान प्राप्ति की इच्छा पूरी हो सकती है।

वृषभ राशि: इस राशि वालों को भी आर्थिक लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को शुभ समाचार सुनने को मिलेंगे। व्यापार में अच्छा लाभ प्राप्त करने में आप सफल रहेंगे।

मिथुन राशि: इस राशि वालों के साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। समाज में मान सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। इस महीना चौतरफा लाभ प्राप्त होने के प्रबल आसार हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी।

सिंह राशि: आपके आत्मविश्वास में अपार वृद्धि होगी। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन अनुकूल रहेगा। अतीत में किए गए निवेश से अच्छा लाभ प्राप्त होने के आसार रहेंगे।