जीवनशैली

Dhanteras 2022: धनतेरस पर झाड़ू खरीदते समय भूलकर भी नहीं करें ये गलतियां, रुठ जाएंगी लक्ष्मी मां

Dhanteras 2022: आज धनतेरस है। अंधकार से प्रकाश और असत्य पर सत्य के जीत का प्रतीक दीपावली 24 अक्तूबर को मनाई जाएगी। धनतेरस से पांच दिनों तक चलने वाला दीपोत्सव पर्व शुरू हो जाता है। धनतेरस पर शुभ खरीदारी, भगवान धन्वंतरि की पूजा और यम दीपदान का विशेष महत्व होता है। धनतेरस सोना और पीतल और चांदी के बर्तन खरीदने की परंपरा है। मान्यता है कि इस दिन बर्तन खरीदने से धन समृद्धि होती है। धनतेरस के दिन किए गए कुछ उपाय बहुत लाभकारी होते हैं। इस दिन झाड़ू खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। शास्त्रों में झाड़ू को माता लक्ष्मी का प्रतिरूप माना गया है। धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदते समय इसके कुछ नियमों का पालन जरूरी है वरना लक्ष्मी माता प्रसन्न होने की बजाय रूठ सकती हैं। आइए जानते हैं इन नियमों के बारे में।

धनतेरस के दिन ना करें झाड़ू से जुड़ी ये गलतियां

-धनतेरस के दिन खरीदी गई झाड़ू का भूलकर भी तिरस्कार नहीं करना चाहिए। ध्यान रहे कि इस दिन खरीदी गई झाड़ू पर आप गलती से भी पैर ना मारें। माना जाता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं।

-धनतेरस पर खरीदी गई झाड़ू कभी भी खाली घर में नहीं लानी चाहिए। घर में लाने से पहले झाड़ू की हैंडल पर एक सफेद रंग का धागा जरूर बांध लें। माना जाता है कि इससे मां लक्ष्मी घर में स्थिर बनी रहती हैं।

-धनतेरस के दिन कभी भी सिर्फ एक झाड़ू खरीद कर घर ना लाएं। ना ही दो या चार के जोड़े में झाड़ू खरीदें। इस दिन एक साथ तीन झाड़ू खरीदना बहुत शुभ माना जाता है।

ये भी पढ़े: Dhanteras 2022:कर्ज से मुक्ति पाने के लिए लिए धनतेरस के दिन ​जरूर करें इन चीजों का दान

इस दिन लाई गई झाड़ू को कभी भी खुला ना रखें। माना जाता है कि इससे घर में कलह होती है। इसलिए धनतेरस के दिन लाई हुई झाड़ू को हमेशा ढककर रखना चाहिए।

धनतेरस के दिन नई झाड़ू लाएं लेकिन पुरानी झाड़ू ना फेकें। धनतेरस के दिन शाम में पुरानी झाड़ू की पूजा करें। इसके बाद नई झाड़ू की भी पूजा करें और घर में सुख-समृद्धि की प्रार्थना करें।

पुरानी झाड़ू को भूलकर भी बिस्तर के नीचे या फिर किचन में नहीं रखना चाहिए। पुरानी झाड़ू में काला धागा बांधकर किसी ऐसी जगह छिपाकर रख दें जहां लोगों की नजर ना पड़े। इससे आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती है।

धनतेरस 2022 पूजा मुहूर्त

धनतरेस इस बार 22 अक्टूबर 2022 को शाम 06.03 बजे से शुरु होगी और त्रयोदशी तिथि का समापन 23 अक्टूबर 2022 को शाम 06.04 बजे होगा। पूजा का मुहूर्त 22 अक्टूबर 2022 की शाम का है, वहीं खरीदारी के लिए दोनों दिन शुभ मुहूर्त रहेंगे।

धन्वंतरि पूजा प्रात: मुहूर्त- सुबह 06.30 – सुबह 08.50 (22 अक्टूबर 2022)
धनतेरस पूजा मुहूर्त- शाम 7.31 – रात 8.36 (22 अक्टूबर 2022)
यम दीपम मुहूर्त- शाम 06.07 – रात 07.22 (22 अक्टूबर 2022)

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago