Hindi News

indianarrative

Dhanteras 2022:कर्ज से मुक्ति पाने के लिए लिए धनतेरस के दिन ​जरूर करें इन चीजों का दान

Dhanteras 2022

Dhanteras 2022: कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी के दिन धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस साल यह त्योहार 22 अक्टूबर को मनाया जायेगा। मान्यता है कि धनतेरस पर सोना-चांदी, कपड़े, वाहन और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान खरीदना शुभ होता है। शास्त्रों में धनतेरस के दिन खरीदारी करने के साथ ही कुछ चीजों का दान करना भी लाभकारी बताया गया है। मान्यता है कि इस दिन कुछ चीजों का दान करने से जीवन में धन का अभाव कभी नहीं होता है। आप भी जान लें-

धनतेरस के दिन इन चीजों का करें दान

अनाज का दान: धनतेरस के दिन अनाज का दान करने की सलाह दी जाती है। कहते हैं इस दिन अन्न का दान करने से घर में अन्न का भंडार हमेशा भरा रहता है। अनाज दान करने के अलावा इस दिन किसी गरीब को भोजन भी कराया जा सकता है। भोजन कराने के बाद दक्षिणा देना भी शुभ माना गया है।

लोहे का दान: इस दिन लोहे का दान भी बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन लोहे के दान जीवन में चल रही समस्याओं से मुक्ति मिलती है और रुके हुए काम पूरे हो जाते हैं।

ये भी पढ़े: Dhanteras ke Totke:धनतेरस पर चावल के ये उपाय चमका देंगे आपकी किस्‍मत

कपड़े का दान: धनतेरस के दिन कपड़ों का दान भी शुभ माना गया है। कहते हैं कि किसी गरीब और जरूरतमंद को कपड़े दान में देने चाहिए। ऐसा करने से घर में धन-धान्य की कमी नहीं होती। इतना ही नहीं, कपड़े दान करने से कर्ज से भी मुक्ति मिलती है।

झाड़ू कादान: धनतेरस के दिन जितना शुभ झाड़ू खरीदना होता है, उतना ही शुभ झाड़ू का दान भी है।मान्यता है कि धनतेरस के दिन झाड़ू का दान करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। कहते हैं कि इस दिन किसी मंदिर में झाड़ू का दान करने से धन-दौलत का अभाव नहीं होता है।