Hindi News

indianarrative

रामा-श्यामा तुलसी में क्या फर्क? कौन-सी तुलसी घर में लगाना अत्यंत शुभ, जानिए

रामा और श्‍यामा तुलसी में क्‍या है अंतर

Ram Shyam Tulsi– हिन्दू धर्म में तुलसी के पौधे का बहुत महत्व माना जाता है, घर में तुलसी का पौधा लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। वहीं मान्यता यह भी है कि इसमें माता तुलसी और भगवान विष्णु (Lord Vishnu) वास करते हैं। देवी तुलसी की पूजा करने से दोनों का आशीर्वाद भी बना रहता है। मगर क्या आपको मालूम है तुलसी भी दो प्रकार कि होती है रामा और श्याम तुलसी। इन दोनों तुलसी का अलग-अलग महत्व होता है शास्त्रों में घर में कौन-सी तुलसी लगानी चाहिए। तो आइये जानते हैं रामा और श्यामा तुलसी में क्या अंतर है और घर में कौन-सा तुलसी का पौधा लगाना चाहिए।

रामा तुलसी- रामा तुलसी के पत्ते गहरे हरे रंग के होते हैं। मान्यता है कि रामा तुलसी भगवान राम को बहुत प्रिय थी, इसे रामा तुलसी कहा जाता है। रामा तुलसी के पत्‍ते बहुत मीठे होते हैं और इसे घर में लगाना बहुत ही शुभ होता है। इसे लगाने से घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है। पूजा पाठ में रामा तुलसी का ही उपयोग किया जाता है।

ये भी पढ़े: Vastu Tips: तुलसी के पौधे के पास गलती से भी नहीं रखें ये 5 चीज़ें, रुष्ठ हो जाती हैं माता लक्ष्मी

श्यामा तुलसी- वहीं श्यामा तुलसी की बात करें तो यह तुलसी भगवान श्रीकृष्ण को बहुत पसंद थी। कान्‍हा का एक नाम श्‍यामा भी था, इसलिए इस तुलसी को श्यामा तुलसी कहते हैं।श्यामा तुलसी के पत्ते गहरे हरे रंग या बैंगनी रंग के होते हैं। इसमें रामा तुलसी की तुलना में कम मीठापन होता है।

घर में कौन सी तुलसी लगाना शुभ?

शास्त्रों के मुताबिक रामा और श्यामा दोनों तुलसी का अपना महत्व होता है इसलिए दोनों को घर में लगाया जा सकता है। तुलसी लगाने के लिए सबसे शुभ दिन गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को माना जाता है। ज्यादातर घरों में रामा तुलसी का प्रयोग किया जाता है। इससे तरक्की के रास्ते खुलते हैं और घर तुलसी लगाने से भगवान विष्‍णु और मां लक्ष्‍मी की कृपा से खूब धन, सुख मिलता है।