जीवनशैली

Dussehra:आज राशि अनुसार करें ये अचूक उपाय, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

इस बार 05 अक्टूबर 2022 को दशहरा (Dussehra) का पर्व मनाया जा रहा है। ये हर साल शारदीय नवरात्रि के  दसवें दिन या अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है।। इस दिन रावण के पुतले का दहन किया जाता है। दशहरा के पर्व को असत्य पर सत्य की जीत और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इसके अलावा ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में राशि के अनुसार कई उपाय बताए गए हैं, जिन्हें करने से जीवन की परेशानियां दूर होती हैं और खुशियां आती हैं। आइए जानते हैं दशहरे पर राशि के अनुसार उपाय…

मेष राशि: इस राशि के जातक दशहरा के दिन मेष राशि के जातक घी का दीपक जलाएं और हनुमान कवच का पाठ करें। इससे आत्मबल में बढ़ोतरी होगी।

वृषभ राशि: इस राशि के जातक दशहरा के दिन हनुमान मंदिर जाकर या घर पर ही रामचरित मानस का पाठ करें। इससे जीवन की सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी।

मिथुन राशि: इस राशि के जातक दशहरा पर रामायण के अरण्यक कांड का पाठ करें।इसके बाद हनुमान जी को पान का बीड़ा अर्पित करें और किसी गाय को खिला दें।

कर्क राशि: इस राशि के जातक दशहरा के दिन पंचमुखी हनुमान कवच का पाठ करें और उन्हें पीले रंग के फूल चढ़ा कर जल में प्रवाहित कर दें।

सिंह राशि: इस राशि के जातक दशहरा के दिन बाल कांड का पाठ करें।

कन्या राशि: इस राशि के जातक दशहरा के दिन सुंदरकांड का पाठ करें। इसके साथ ही हनुमान जी की प्रतिमा के सामने घी का दीपक जलाएं।

तुला राशि: इस राशि के जातक दशहरा के दिन बाल कांड का पाठ करें। इसके बाद हनुमान जी को चावल की खीर अर्पित करें।

ये भी पढ़े: Dussehra 2022: कितने साल तक जिया रावण?कौन-कौन से वर मिले,रावण संहिता से जाने अनसुनी बाते

वृश्चिक राशि: इस राशि वालों की शनि ढैय्या शुरू होने वाली है। ऐसे में आज दशहरा पर हनुमान जी की कृपा पाने के लिए हनुमान अष्टक का पाठ करें।

धनु राशि: इस राशि के जातक दशहरा के दिन अयोध्या कांड का पाठ करें। साथ ही, हनुमान जी को शुद्ध शहद चढ़ाएं।

मकर राशि: इस राशि के जातक दशहरा के दिन किष्किंधा कांड का पाठ करें। इसके साथ ही बजरंगबली को लाल मसूर की दाल अर्पित करके मछलियों को खिला दें।

कुंभ राशि: इस राशि के जातक दशहरा के दिन उत्तर-कांड का पाठ करना होगा। साथ ही, पवनपुत्र हनुमान को मीठे गुड़ वाले टिक्कड़ अर्पित करें। और बाद में फसे चीटियों को खिला दें।

मीन राशि: इस राशि के जातक दशहरा के दिन के जातकों के लिए हनुमान बाहुक का पाठ शुभ लाभदायी होगा। हनुमान जी को लाल रंग के पुष्प या माला अर्पित करें।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago