Hindi News

indianarrative

Fengshui Tips: गरीबी दूर कर ऐसे मालामाल करेगा ये कछुआ, जान लें रखने के सही नियम

Fengshui Tortoise tips

Fengshui Tortoise Tips: वास्तु के अलावा फेंगशुई में भी बताया गया है कि घर में रखी चीजों का प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। फेंगशुई के मुताबिक कुछ चीजें घर में सकारात्मक ऊर्जा लेकर आती हैं। इन्हीं में से एक कछुआ भी है। हिन्दू धर्म में कछुए को भगवान विष्णु का एक रूप माना जाता है। माना जाता है, जहां कुछआ होता है उस जगह लक्ष्मी का आगमन जरूर होता है। इतना ही नहीं कहा तो यह भी जाता है कि जिस घर में कछुआ होता है उस घर में धन, सम्पत्ति और समृद्धि की कभी कोई कमी नहीं रहती। फेंगशुई में भी घर या दफ्तर में कछुआ रखना बहुत शुभ माना जाता है लेकिन इसे रखने के कुछ खास नियम हैं जिसका पालन करना जरूरी है।

फेंगशुई कछुआ रखने से पहले जरूर रखें इन बातों का ख्याल

– फेंगशुई कछुए को घर की उत्तर दिशा में रखने से धन लाभ लाभ के साथ-साथ शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है।

– आपके घर में भी कोई व्यक्ति लंबे समय से बीमार है तो घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में कछुए को रखना चाहिए। इससे बीमारी तुरंत पीछा छोड़ देगी।

– कोई व्यक्ति अपनी दुकान के मेन गेट पर कछुए का फोटो लगाता है तो ऐसा करने से उसे धन लाभ होता है साथ ही उसके सभी रुके हुए काम जल्दी से पूरे हो जाते हैं।

– घर के मेन गेट पर कछुए की फोटो लगाने से परिवार में शांति बनी रहती है। साथ ही घर से नकारात्मक उर्जा दूर हो जाती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

– घर में फेंगशुई कछुए का मुहं हमेशा पूर्व की दिशा में होना चाहिए। इसे बर्तन में जल भर कर उसमें रखना ज्यादा शुभ परिणाम देता है।

– मिट्टी से बने फेंगशुई कछुए को घर या ऑफिस के पूर्वोत्तर या दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखने से घर में सुख-समृद्धि आती है।

– लकड़ी से बने हुए फेंगशुई कछुए को पूर्व दिशा या दक्षिण-पूर्व में रखने से सफलता मिलती है।

– फेंगशुई कछुए को घर के ड्राइंग रूम में रखा जाएं तो इससे घर में शांति का माहौल रहता है और घर के सदस्यों के बीच प्रेम बना रहता है।

– अगर करियर में तरक्की चाहते हैं तो काले रंग के कछुए को अपने ऑफिस की उत्तर दिशा में रखें।

– घर में फेंगशुई कछुए का मुहं हमेशा पूर्व की दिशा में होना चाहिए। इसे बर्तन में जल भर कर उसमें रखना ज्यादा शुभ परिणाम देता है।