Hindi News

indianarrative

Friday Remedies: मालामाल होना है तो हर शुक्रवार को करें ये 5 आसान काम, मां लक्ष्मी खुद भरेगी आपकी तिजोरी

courtesy google

आज शुक्रवार का दिन है और हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। मां लक्ष्मी को सुख-समृद्धि और धन की देवी कहा जाता है। मान्यता है कि अगर मां लक्ष्मी प्रसन्न हो जाएं तो घर में कभी भी धन से जुड़ी समस्या का सामना नहीं करना पड़ता। इसलिए अगर आप भी धन से जुड़ी किसी पेरशानी से जूझ रहे हैं तो शुक्रवार के दिन मां महालक्ष्मी का विधि-विधान से पूजन करें। साथ ही यह भी कहा जाता है कि शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कुछ उपाय भी करने चाहिए। यहां हम आपको ऐसे ही 5 उपाय बता रहे हैं।

कहा जाता है कि शुक्रवार के दिन मां महालक्ष्मी के मंदिर में जाकर उन्हें लाल रंग के वस्त्र अर्पित करना शुभ होता है। यदि आप सुहागिन हैं तो शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को सुहाग का सामाना अर्पित करें। इसमें लाल बिंदी, सिंदूर, लाल चूड़ियां और लाल चुनरी शामिल है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है।

मां महालक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार के दिन श्री लक्ष्मी नारायण का पाठ करना चाहिए। साथ ही भगवान लक्ष्मी नारायण को खीर का भोग भी अवश्य लगाना चाहिए।

मां महालक्ष्मी को लाल रंग अतिप्रिय है और कहा जाता है कि यदि शुक्रवार के दिन लाल रंग के वस्त्र धारण कर पूजा की जाए तो मां का आशीर्वाद मिलता है।

शुक्रवार के दिन एक लाल रंग के कपड़े में सवा किलो चावल रखें और ध्यान रहे कि चावल का एक भी दाना टूटा हुआ नहीं होना चाहिए। इसके बाद चावल की पोटली को हाथ में लेकर 'ओम श्रीं श्रीये नम:' मंत्र का पांच माला का जाप करें। फिर इस पोटली को तिजोरी में रख दें। मान्यता है कि ऐसा करने से धन का लाभ होता है।

यदि आप मां महालक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो शुक्रवार के दिन हाथ में पांच लाल रंग के फूल लेकर माता का ध्यान करें और वह फूल तिजोरी या अलमारी में रख दें। कहा जाता है कि ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और सदैव आपके घर में विराजमान रहती हैं।