Hindi News

indianarrative

घर से बाहर निकलते ही रास्ते में दिख जाये शव यात्रा तो सबसे पहले करें ये काम, खुल जाएगी किस्मत

Auspicoius And Inauspicious Things

ज्योतिष शास्त्र में घर से बाहर जाते वक्त कुछ नियमों के बारे में बात की गई है। अक्सर सुना होगा जब घर से बाहर निकलते हुए या किसी यात्रा पर जाते हुए बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लेने को कहा जाता है। इसके अलावा भगवान के सामने हाथ जोड़कर घर से बाहर जाते हुए इंसान के सभी काम पूरे होते हैं। लेकिन कई बार ऐसा भी होता है जब घर से बाहर निकलते ही हमे कुछ ऐसी चीजें दिख जाती हैं, जो शुभ और अशुभ संकेत देती है। तो इसी कड़ी में आज हम आज हम जानेंगे ऐसे शुभ संकेतों के बारे में, जो व्यक्ति को घर से बाहर निकलने पर मिलते हैं।

अर्थी का दिखना: घर से निकलते वक्त अगर किसी की अंतिम यात्रा या अर्थी दिख जाए, तो इसे बेहद शुभ संकेत माना जाता है। ऐसा कहा जाता है ऐसे में आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी होने वाली हैं। सब बिगड़े काम बन जाएंगे। ऐसे में आप उस व्यक्ति को हाथ जोड़कर प्रणाम करें और आगे बढ़ जाएं।

ये भी पढ़े: भगवान के सामने दीपक जलाते हुए कहीं आप तो नहीं कर रहे ये बड़ी भूल, हो जाइए सतर्क वरना…

भिखारी का दिखना: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक सुबह-सुबह किसी भिखारी का घर पर आना या दिखाई देना भी शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि भिखारी को दान करने से आपका फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है या फिर व्यापार में फायदा होने लगे।

 गाय का दिखना: घर से किसी जरूरी काम या फिर विदेश यात्रा पर जाते समय अगर एक दम से गाय के दर्शन हो जाए, तो इसे शुभ माना जाता है। साथ ही, गाय का बच्चे को दूध पिलाते दिखना बहुत शुभ फलदायी माना जाता है। ऐसे में आपकी यात्रा मंगलमय हो सकती है। गोबर का दिखना भी शुभ संकेत माना जाता है।

मंदिर में पूजा की घंटी: ऐसी मान्यता है कि घर से निकलते समय शंख या घंटी की आवाज सुनाई दे जाए, तो इसे भी  शुभ माना जाता है।अगर ऐसा होता है, तो समझे ईश्वर की कृपा आप पर बरसने वाली है।